
115 फीट की ऊंचाई पर बना पारदर्शी स्विमिंग मूल, सिर्फ अमीरों की एंट्री
AajTak
स्वीमिंग पूल तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन लंदन में हवा में तैरता हुआ ट्रांसपेरेंट स्वीमिंग पूल बेहद खास है.
स्वीमिंग पूल तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन लंदन में हवा में तैरता हुआ ट्रांसपेरेंट स्वीमिंग पूल बेहद खास है. डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार दो गगनचुंबी इमारतों के बीच 115 फीट की ऊंचाई पर स्थित स्काई पूल 19 मई को लोगों के लिए खोल दिया गया है. इसके बाद ट्विटर पर इस स्वीमिंग पूल के वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं. (फोटो-AP) दक्षिण-पश्चिम लंदन के वॉक्सहॉल के एम्बैसी गार्डन की इमारतों के बीच ये स्काई पूल है. पूरी तरह से पारदर्शी 5 मीटर चौड़ा और 3 मीटर गहरा इन्फिनिटी पूल बेहद ही शानदार है. इस पूल में एम्बैसी गार्डन के फ्लैटों के निवासियों और मेहमानों को प्रवेश करने की अनुमति है. (फोटो-Reuters) इस स्काई पूल की ओपनिंग के बाद यहां लोगों ने स्वीमिंग का आनंद ही नहीं लिया, बल्कि यहां स्वीमिंग के अनुभव को सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर भी किया है. बताया गया है कि इस स्वीमिंग पूल से लंदन आई और पार्लियामेंट हाउस का शानदार नजारा भी दिखाई देता है. (फोटो-Reuters)
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











