
114 किलो की लड़की ने घटाया 57 Kg वजन! बिना शॉर्टकट अपनाया था ये तरीका
AajTak
Weight Loss: ब्रिटेन की हॉली बोल्टन ने 114 किलो से 57 किलो वजन कम कर एक अपनी वेट लॉस जर्नी पूरी की है. डॉक्टर्स की चेतावनी के बाद उन्होंने बिना किसी सर्जरी या शॉर्टकट के ये ट्रांसफॉर्मेशन किया है.
Weight Loss: एक लड़की ने अपना इतना वजन कम किया है, जितना एक नॉर्मल लड़की का होता है. उस लड़की ने अपनी वेट लॉस स्टोरी शेयर की है जिससे कोई भी इंस्पायर हो सकता है. ये लड़की ब्रिटेन की रहने वाली है और इनका नाम हॉली बोल्टन है. उनका वजन 114 किलो था और उन्होंने करीब 57 किलो वेट लॉस किया है. जब डॉक्टर्स ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई तो उन्होंने काफी आसान तरीके से वजन कम कर लिया वो भी बिना किसी सर्जरी और शॉर्टकट के.
वेट लॉस जर्नी
हॉली का वजन किशोरावस्था के शुरुआत में काफी अधिक बढ़ने लगा था. उन्होंने पहले तो उसे नजर अंदाज किया लेकिन धीरे-धीरे उनकी पर्सनल लाइफ खराब होने लगी और कॉन्फिडेंस डाउन होने लगा. लेकिन जब डॉक्टर्स ने उन्हें स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि अगर उन्होंने तुरंत कदम न उठाए तो उनकी हालत ऐसी हो सकती है जिसके बाद वजन घटाने के लिए सर्जरी ही एकमात्र रास्ता बचेगा. इस बात ने हॉली को मोटिवेट किया और उन्होंने वेट लॉस जर्नी शुरू की.
कैसे की शुरुआत
हॉली ने अपनी वेट लॉस जर्नी की शुरुआत बिना शॉर्टकट के की थी. उन्होंने यह समझा कि वजन घटाना किसी मैजिक पिल, फैड डाइट या हफ्तों के ट्रायल का खेल नहीं है, बल्कि लंबी जर्नी और कंसिस्टेंसी है. हालांकि वह पहले भी कई बार वजन घटाने की कोशिश कर चुकी थीं, लेकिन हर बार फेल हो जाती थीं. इस बार उन्होंने अलग तरीका अपनाया और वो था उन्होंने अपने लक्ष्य बहुत छोटे रखे. 5 किलो नहीं, पहले बस 1 किलो, फिर 2 किलो. इस छोटे गोल वाली स्ट्रेटजी ने उन्हें वेट लॉस में मदद की.
डाइट और वर्कआउट

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











