
11 मौतों का मातम! बच्चे भूखे तड़पते रहे, मंत्री ने कहा- शाम तक करवाते हैं इंतजाम, विधायक बोले- मैं कहां से करूं?
AajTak
khandwa tragedy: खंडवा के पाड़ल फाटा गांव में 11 मौतों के बाद किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला, क्योंकि परंपरा के अनुसार मृत्यु के बाद न तो पीड़ित परिवारों और न ही उनके रिश्तेदारों के घरों में भोजन बनता है. ग्रामीणों ने प्रशासन, विधायक और मंत्री से एक समय के भोजन की व्यवस्था की गुहार लगाई, लेकिन उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया.
MP News: हादसों में मरने वालों के परिजनों के प्रति शासन-प्रशासन कितना संवेदनशील है, इसकी जमीनी हकीकत तब सामने आई जब गहन मातम में डूबे खंडवा के पाड़ल फाटा गांव में किसी घर में चूल्हा नहीं जला, जहां गुरुवार रात हादसे में 11 बच्चों की मौत हो गई थी. ग्रामीणों ने सिर्फ एक समय के भोजन की मांग की, तो विधायक-मंत्री ने हाथ ऊंचे कर दिए. जिस दर्दनाक घटना में इस आदिवासी फालिए ने अपने ग्यारह बच्चों को खोया, जिसके लिए मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक ने सोशल मीडिया पोस्ट किया, उनके प्रति भी प्रशासन इतना निष्ठुर कैसे हो सकता है? वैसे, मातम प्रकट करने यहां आज मुख्यमंत्री मोहन यादव भी आए और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी. इन बड़े नेताओं से भी महज आश्वासन ही मिला, जिससे भूखे परिजनों को अपना पेट भरना पड़ा. जीतू पटवारी ने परिजनों की भूख यह कहकर और बढ़ा दी कि उन्हें एक-एक करोड़ का मुआवजा मिलना चाहिए.
खंडवा जिले के राजगढ़ पंचायत के छोटे से फालिए पाड़ल फाटा में मातम पसरा हुआ था. न सिर्फ पीड़ित परिवारों के घर, बल्कि पूरे गांव में आज चूल्हा नहीं जला. माताजी के विसर्जन के चलते सभी का उपवास था और आज दूसरे दिन भी वे भूखे-प्यासे थे. बच्चों का भी भूख से बुरा हाल था. कुछ स्थानीय लोगों ने ग्रामीणों के भोजन की व्यवस्था के लिए प्रशासन के साथ ही विधायक और मंत्री से गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने पूरी तरह से हाथ झटक दिए.
मंत्री विजय शाह ने कहा, ''शाम तक करवाते हैं.'' विधायक ने कहा- ''मैं कहां से करूं?'' गांव के पटवारी ने कहा कि हमें तो अनाज देने के निर्देश हैं, खाना कौन देगा, हमें नहीं पता.
दरअसल, गुरुवार रात की इस हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर दिया था. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जानकारी मिलते ही संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के निर्देश दे दिए.
यह भी पढ़ें: MP: खंडवा में 7 लड़कियों समेत 11 डूबे, जीतू पटवारी बोले- मृतकों के परिजनों को ₹1-1 करोड़ मुआवजा दे सरकार
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर शोक संदेश देते हुए 2-2 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की. इधर, देर रात को ही जिला प्रशासन ने तत्काल हरसंभव सहायता देने की बात सरकारी प्रेस नोट में कही.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







