
11 दिनों के खूनी संघर्ष के बाद गाजा पट्टी में सीजफायर, हमले में मारे गए 227 फिलिस्तीनी, 11 इजरायली
AajTak
गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जब फिलिस्तीनी प्रतिनिधि ने बोलना शुरू किया तो संयुक्त राष्ट्र में इजरायली राजदूत गिलैड अर्दान वहां से बाहर निकल गए. इससे पहले अर्दान ने कहा था कि यह युद्ध इजरायल और फिलिस्तीन के बीच नहीं है बल्कि इजरायल और आतंकी संगठन हमास के बीच है.
इजरायल और हमास के बीच पिछले 11 दिनों से चल रहा संघर्ष आखिरकार गुरुवार को सीजफायर पर जाकर शांत हुआ. इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में 11 दिनों के सैन्य अभियान को रोकने के लिए एकतरफा संघर्ष विराम को मंजूरी दे दी है. हमास के एक अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है. अधिकारी के मुताबिक यह सीजफायर शुक्रवार तड़के 2 बजे से प्रभावी होगा. इजरायली कैबिनेट ने युद्धविराम की पुष्टि की है लेकिन इसके लागू होने का समय नहीं बताया है. माना जा रहा है कि अमेरिका के दबाव में यह फैसला लिया गया है. इससे पहले बुधवार को नेतन्याहू ने सैन्य मुख्यालय के दौरे के बाद कहा था कि वह 'अमेरिका के राष्ट्रपति के सहयोग की बहुत सराहना करते हैं', लेकिन 'इजरायल के लोगों को शांति एवं सुरक्षा वापस दिलाने के लिए' देश अभियान जारी रखेगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











