
11 छक्के, 7 चौके और 35 गेंद में सेंचुरी... 14 साल के सूर्यवंशी ने कई रिकॉर्ड्स किए ध्वस्त, IPL ने दिया क्रिकेट को नया 'वैभव'
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला. वैभव सूर्यवंशी ने महज 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया.
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला. वैभव सूर्यवंशी ने महज 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया. उनकी इस पारी के दम पर राजस्थान ने गुजरात के 210 रनों के टोटल को महज 16वें ओवर में ही 8 विकेट रहते चेज कर लिया.
वैभव आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. उनसे आगे केवल वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से खेलते हुए मात्र 30 गेंदों में शतक ठोका था.
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर यूसुफ पठान हैं, जिन्होंने 2010 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए 37 गेंदों में शतक जमाया था. वहीं डेविड मिलर ने 2013 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 38 गेंदों में शतक बनाया था.
यह भी पढ़ें: RR vs GT Highlights: 14 साल के वैभव के तूफानी शतक ने गुजरात को दी पटखनी, 8 विकेट से जीता राजस्थान
शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज
वैभव ने यह शतक महज 14 साल और 32 दिन की उम्र में लगाया. यानी सबसे कम उम्र में टी20 शतक लगाने का रिकॉर्ड अब वैभव के नाम आ गया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड विजय झोल के नाम था, जिन्होंने 2013 में महाराष्ट्र की ओर से मुंबई के खिलाफ 18 साल और 118 दिन की उम्र में शतक लगाया था. वहीं, बांग्लादेश के परवेज हुसैन इमन ने 2020 में 18 साल और 179 दिन की उम्र में शतक बनाया था, जबकि फ्रांस के गुस्ताव मकेऑन ने 2022 में 18 साल और 280 दिन की उम्र में स्विट्जरलैंड के खिलाफ शतक जड़ा था.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






