
11 घंटे के रेस्क्यू के बाद झुंझुनूं के कॉपर खदान में फंसे सभी 14 अधिकारियों को बाहर निकाला गया, लिफ्ट टूटने से फंस गए थे
AajTak
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में लिफ्ट टूटने के बाद फंसे सभी 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में लिफ्ट टूटने के बाद फंसे सभी 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. खदान से सुरक्षित बाहर निकाले गए सभी अधिकारियों को ऐहतियातन जयपुर के अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उनका मेडिकल एग्जामिनेशन होगा. घटना मंगलवार देर रात को हुई थी. रेस्क्यू के दौरान मौके पर एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैनात थी. अधिकारियों को खदान से रेस्क्यू किए जाने के बाद उन्हें तुरंत डॉक्टरों की देखरेख में एंबुलेंस में बैठाया गया और जयपुर ले जाया गया. खदान के अंदर फंसे लोगों में ज्यादातर एचसीएल के अधिकारी थे.
एसडीआरएफ की टीम मंगलवार देर रात ही खेतड़ी कोलिहान खदान के पास पहुंच गई थी और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था. खदान के निकासी द्वार पर आधा दर्जन एंबुलेंस को तैनात किया गया था. हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड के 14 अधिकारी लिफ्ट टूटने की वजह से करीब 1800 फीट से अधिक गहराई में फंस गए थे. लिफ्ट को सपोर्ट करने वाली रस्सी टूटने से यह हादसा हुआ था. खदान के अंदर फंसे अधिकारियों में केसीसी यूनिट चीफ जीडी गुप्ता, दिल्ली से आए मुख्य सतर्कता अधिकारी उपेंद्र पांडे, कोलिहान खदान के उप महाप्रबंधक एके शर्मा शामिल थे.
खदान में फंसे अन्य लोगों में पत्रकार विकास पारीक, विनोद सिंह शेखावत, एके बैरा, अर्णव भंडारी, यशोराज मीणा, वनेंद्र भंडारी, निरंजन साहू, करण सिंह गहलोत, प्रीतम सिंह, हरसीराम व भागीरथ शामिल थे. पत्रकार विकास पारीक फोटोग्राफी टीम के साथ खदान में उतरे थे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












