
107 शीशियों में कस्टम ने पकड़े विदेशी मकड़े, देखते ही कर दिया पोलैंड डिपोर्ट
AajTak
चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क आयुक्त के अनुसार, अधिकारियों ने पोलैंड से आए एक डाक पार्सल को यहां के विदेशी डाकघर में जाने से रोका. पार्सल एक अरुपुकोटाई (तमिलनाडु) स्थित व्यक्ति को भेजा गया था.
चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारी उस वक्त हैरान रह गए जब उन्होंने 107 प्लास्टिक की शीशियों वाले पार्सल में विदेशी मकड़ियों को देखा. कस्टम विभाग ने उन मकड़ियों को जब्त कर डाक के जरिए उसे फिर से पोलैंड भेज दिया. बता दें कि उन मकड़ियों को पोलैंड से ही भारत लाया जा रहा था. चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क आयुक्त के अनुसार, अधिकारियों ने पोलैंड से आए एक डाक पार्सल को यहां के विदेशी डाकघर में जाने से रोका. पार्सल एक अरुपुकोटाई (तमिलनाडु) स्थित व्यक्ति को भेजा गया था. पार्सल खोलने पर एक थर्मोकोल का डिब्बा मिला जिसमें चांदी की पन्नी और कपास में लिपटे प्लास्टिक की 107 छोटी शीशियां मिलीं. अधिकारी के मुताबिक जांच करने पर प्रत्येक शीशी के अंदर जीवित मकड़ियां मिलीं.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











