
104 साल की जुड़वां बहनें, आज भी एकदम फिट, बताया लंबी उम्र का बड़ा राज
AajTak
long life secret: ये दोनों महिलाएं जुड़वां बहनें हैं. इनकी उम्र 104 साल है. इन्होंने अपनी लंबी उम्र का राज बताया है. दोनों का जन्म अगस्त 1919 में इंग्लैंड के स्टॉकपोर्ट में हुआ था.
इन दो जुड़वां बहनों ने उम्र के मामले में 100 साल का आंकड़ा पार कर लिया है. इनकी उम्र 104 साल हो गई है. इनके नाम एल्मा हैरिस और थेल्मा बैरेट है. दोनों का जन्म अगस्त 1919 में इंग्लैंड के स्टॉकपोर्ट में हुआ था. दोनों ही एक दोस्त की तरह रहती हैं.
अब दोनों बहनें साथ में केयर होम में रहती हैं. दोनों बहनें उस वक्त 19 साल की थीं, जब दूसरा विश्व युद्ध हुआ था. अभी तक की उम्र में इन्होंने देश में 22 प्रधानमंत्री देख लिए और शाही परिवार में तीन राज्याभिषेक देखे. एल्मा और थेल्मा ने जिंदगी को लगभग एक जैसा ही जिया है.
मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, 14 साल की उम्र में इन्होंने स्कूल के बाद पार्ट टाइम जॉब की. 21 साल की उम्र में शादी होने के बाद नौकरी छोड़ दी. शादी भी तीन महीने के अंतर पर हुई. अब इन्होंने अपनी लंबी उम्र का राज बताया है. इनका कहना है कि ये रोज रात को ब्रांडी पीती हैं.
थेल्मा कहती हैं, 'हम एक दूसरे को देखते हैं और बोलते हैं, 'किसने सोचा था कि हम इस उम्र तक जिएंगे?' हमने नहीं सोचा था. लेकिन हम अब भी यहां हैं.' वहीं एल्मा भी हर रात ब्रांडी और लैमोनेड पीती हैं. एल्मा कहती हैं, 'अगर आप खुद को जवान सोचते हैं, तो जवान ही रहते हैं.'
एल्मा के पति का नाम बिल हेविट था. जबकि थेल्मा के पति का नाम जोसेफ बैरेट था. उन्हें दूसरे विश्व युद्ध के दौरान एक विमानन फैक्ट्री में रॉयल एयर फोर्स के लिए पार्ट्स बनाने का काम करना पड़ा था. वहीं थेल्मा के पति को इटली में कैद कर लिया गया था. उन्हें युद्धबंदि बनाकर रखा गया था.
जुड़वां होने का सबसे बड़ा फायदा बताते हुए ये बहनें कहती हैं कि ये हमेशा एक दूसरे के लिए उपलब्ध होती हैं. इन्हें किसी और की कंपनी की जरूरत नहीं पड़ती. एल्मा के पहले पति बिल की मौत दूसरे विश्व के बाद ही हो गई थी. वहीं थेल्मा के पति कैप बनाने का काम करते हैं. बहनें कहती हैं कि इन्हें रात को बाहर घूमना काफी पसंद है. ये अपने लिए नए कपड़े खरीदना भी पसंद करती हैं.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









