
1008 घंटे तक मनोरंजन करने को तैयार 14 कंटेस्टेंट, तीखी तकरार से शुरू हुआ बिग बॉस
AajTak
अब बिगबॉस ओटीटी शुरू होने के कुछ समय पहले ही सभी कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं. आइये जानते हैं कि वो कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स हैं जो बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा होंगे.
बिगबॉस ओटीटी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए शुरू हो गया है. काफी दिनों से इस बात की चर्चा चल रही थी कि शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे. अब बिगबॉस ओटीटी शुरू होने के कुछ समय पहले ही सभी कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं. कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे से मुलाकात की और कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच तो तनातनी भी होती नजर आई. अभी तो ये शुरुआत है. आगे इन कंटेस्टेंट्स को 6 हफ्ते, यानि कि 1008 घंटे साथ में बिताने हैं. आइये जानते हैं कि वो कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स हैं जो बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बने हैं. शमिता शेट्टी- कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में सबसे बड़ा नाम शमिता शेट्टी का है. शमिता इनदिनों वैसे ही राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस की वजह से लाइमलाइट में हैं और इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे चुकी हैं. अब इसी बीच उनका बिगबॉस में शामिल होना फैंस के लिए जरूर शॉकिंग होगा साथ ही उनपर सभी की निगाहें होंगी. एक्ट्रेस बॉलीवुड का भी हिस्सा रही हैं और मोहब्बतें जैसी सुपरहिट फिल्म में रोमांस करती नजर आ चुकी हैं.More Related News

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











