
1000 डिग्री फारेनहाइट तापमान में दहक रहा था Tesla इलेक्ट्रिक ट्रक...एयरक्रॉफ्ट से फायर कंट्रोल कर बुझाई गई आग
AajTak
Tesla Semi Fire: टेस्ला सेमी इलेक्ट्रिक ट्रक में लगी आग को बुझाने के लिए फायर फाइटर्स को 50,000 गैलन (लगभग 2 लाख लीटर) पानी का इस्तेमाल करना पड़ा. ये आग इतनी भयानक थी कि एतिहाती तौर पर फायर डिपार्टमेंट को एयरक्रॉफ्ट से फायर रिटार्डेंट का छिड़काव भी करना पड़ा.
एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla एक बार फिर सुर्खियों में है. पिछले महीने कैलिफोर्निया के एक इंटरस्टेट हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया था. जिसमें Tesla Semi इलेक्ट्रिक ट्रक ने दुर्घटनाग्रस्त हो गया और वाहन में आग लग गई. जिसके बाद फायर फाइटर्स को आग बुझाने के लिए 50,000 गैलन (लगभग 2 लाख लीटर) पानी का इस्तेमाल करना पड़ा. इतना ही नहीं ये आग इतनी भयानक थी कि एतिहाती तौर पर फायर डिपार्टमेंट को एयरक्रॉफ्ट से फायर रिटार्डेंट का छिड़काव भी करना पड़ा.
कैसे हुआ हादसा:
यूएसए टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला का एक कर्मचारी Tesla Semi (बैटरी से चलने वाला ट्रक) I-80 पर पूर्व की ओर जाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस ट्रक को चलाने वाला ड्राइवर नेवादा में टेस्ला फेसलिटी के लिए जा रहा था. रास्ते में एक मोड पर सड़क उपर की तरफ जा रही थी उसी वक्त ट्रक सड़क से उतरा गया और सामने की तरफ स्टील पोस्ट पर लगे ट्रैफ़िक डिलिनेटर को टक्कर मारी.
एनटीएसबी ने कहा कि, ट्रक सड़क से नीचे उतरते हुए लगभग 12 ½ इंच मोटे पेड़ से टकराया और ढलान से नीचे तब तक चलता रहा जब तक कि वह कई पेड़ों से टकराकर रुक नहीं गया. जांच एजेंसी का कहना है कि, "ये वाहन लिथियम-आयन बैटरी से लैस है जिसके चलते हादसे के बाद बैटरी में आग लग गई. इस हादसे में ड्राइवर सुरक्षित है."
1,000 F की आग... एयरक्रॉफ्ट से कंट्रोल:
नेशनल ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बोर्ड (NTSB) की रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे के बाद बैटरी का तापमान 1,000 डिग्री फ़ारेनहाइट तक पहुँच गया था. जाहिर है कि इतना तापमान किसी को जीव, वस्तु इत्यादि को तत्काल जलाकर ख़ाक कर सकता था. एजेंसी का कहना है कि, आग लगने के बाद वाहन की बैटरियों को ठंडा करने के लिए पानी के अलावा, कैलिफोर्निया के अग्निशमन कर्मियों ने एहतियाती तौर पर हादसे की जगह पर फायर रिटार्डेंट (Fire Retardant) छिड़कने के लिए एक विमान का भी इस्तेमाल किया.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











