
1000 कारें ऑर्डर पर मंगवाई, लेकिन नहीं किया पेमेंट! वो सरकार जिसने की 2,600 करोड़ की ठगी
AajTak
सत्तर के दशक में एक मुल्क की सरकार ने कार खरीदारी में ऐसी उधारी लगाई जिसका भुगतान आज तकरीबन 50 साल बीत जाने के बाद भी नहीं किया गया. इसे कारों की दुनिया की सबसे बड़ी ठगी भी कहा जाता है. तो आखिर क्या है ये पूरा मामला जिसकी चर्चा आज भी गाहे-बगाहे होती रहती है.
आज नकद कल उधार, ये कहावत आपने जरूर सुनी होगी. ऐसा इसलिए कहा जाता है ताकि कारोबार नकद में चलता रहे और उधारी देने से बचा जा सके. लेकिन एक मुल्क की सरकार ने कार खरीदारी में ऐसी उधारी लगाई जिसका भुगतान आज तकरीबन 50 साल बीत जाने के बाद भी नहीं किया गया. और ये उधारी भी कोई छोटी-मोटी नहीं बल्कि बही-खातों में ये इसका आंकड़ा 320 मीलियन डॉलर से भी आगे निकल चुका है.
इसे कारों की दुनिया की सबसे बड़ी ठगी भी कहा जाता है, और इसका आरोप नार्थ कोरिया के माथे है. सत्तर के दशक में नार्थ कोरिया की सरकार ने स्विडन की प्रमुख कार निर्माता कंपनी Volvo को भारी मात्रा में कारों का ऑर्डर दिया, कारों की डिलीवरी पूरे बंदोबस्त के साथ नार्थ कोरिया में की गई. लेकिन आज तक इन कारों का भुगतान नहीं किया गया है.
क्या है पूरा मामला:
1970 के दशक में, स्वीडिश कार निर्माता कंपनी Volvo अपना नेटवर्क विस्तार करने में लगी थी. घरेलू बाजार के अलावा कंपनी दूसरे देशों में भी व्यापार बढ़ाने की योजना बना रही थी. इसी बीच वोल्वो को उत्तर कोरिया में बेहतर संभावनाएं दिखी. उस वक्त उत्तर कोरिया आर्थिक रूप से सबसे मजबूत देशों में से एक बनकर उभर रहा था.
साल 1974 की बात है जब तत्कालीन स्वीडिश सरकार ने उत्तर कोरिया के साथ एक समझौता किया था. इस एग्रीमेंट में टैक्सियों के रूप में इस्तेमाल करने के लिए 1,000 वोल्वो 144 सेडान कारों के साथ-साथ 70 मिलियन अमरीकी डालर से अधिक मूल्य की भारी मशीनरी का ऑर्डर दिया गया था. यह वह समय था जब उत्तर कोरिया की औद्योगिक अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही थी और उसे अन्य देशों से भी सहायता मिल रही थी.
स्वीडन से वोल्वो ने 1000 कारों की खेप को उत्तर कोरिया भेजा, जिनका इस्तेमाल वहां पर टैक्सियों के रूप किया गया. लेकिन आज तक तकरीबन 50 साल बीत जाने के बाद भी उत्तर कोरिया की सरकार ने इन कारों का पेमेंट नहीं किया है. यहां तक की आज भी नॉर्थ कोरिया की सड़कों पर वोल्वो की कुछ पुरानी कारें दौड़ती हैं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









