
100 करोड़ वैक्सीनेशन डोज के मौके पर फ्रंट लाइन वर्कर से मिलेंगे पीएम मोदी, देखें खबरें सुपरफास्ट
AajTak
कोविड 19 महामारी के खिलाफ जारी अभियान में आज देश को बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल होने वाली है. आज देश में कोरोना वैक्सीनेशन का 100 करोड़ डोज का आंकड़ा पूरा होने वाला है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल जाएंगे और फ्रंट लाइन वर्कर से मिलेंगे. प्रधानमंत्री मोदी वहां पर रमाकांत नाम के एक सुरक्षा गार्ड से भी मिलेंगे. रमाकांत आरएमएल में पोस्टेड हैं और उन्हें कोरोना की पहली और दूसरी डोज बतौर फ्रंटलाइन वर्कर ली. प्रधानमंत्री उन डॉक्टरों से भी मुलाकात करेंगे जिन्होंने कोरोना वायरस की पहली डोज ली.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












