
100 करोड़ की वसूली के आरोप पर महाराष्ट्र में सियासी बवंडर, आज सड़क पर उतरेगी BJP
AajTak
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग की है. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम महाराष्ट्र सरकार के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ गंभीर आरोपों की केंद्रीय सरकारी एजेंसियों द्वारा विस्तृत जांच की मांग करते हैं.
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. इस आरोप के बाद महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया है. पूर्व पुलिस कमिश्नर ने सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर आरोप लगाते हुए कहा है कि गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सचिन वाजे से 100 करोड़ रुपये हर महीने कलेक्ट करने को कहा था. पूर्व कमिश्नर के इन आरोपों के बाद भारतीय जनता पार्टी अनिल देशमुख का इस्तीफा मांग रही है. रविवार को सुबह 11.30 बजे के करीब दादर पूर्व (रेलवे स्टेशन) में स्वामीनारायण मंदिर के पास बीजेपी ने प्रदर्शन कार्यक्रम रखा है. यहां पर बीजेपी कार्यकर्ता इकट्ठा होंगे और गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे. इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग की है. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम महाराष्ट्र सरकार के गृह मंत्री के खिलाफ गंभीर आरोपों की केंद्रीय सरकारी एजेंसियों द्वारा विस्तृत जांच की मांग करते हैं. यदि केंद्र सरकार इससे सहमत नहीं है तो अदालत की निगरानी में जांच की जानी चाहिए. पत्र में लगाए गए आरोपों को देखते हुए गृह मंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए या सीएम को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए.
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









