
'10 लाशें हमने खुद निकाली, अभी भी लोग मलबों के नीचे दबे हैं...', किश्तवाड़ त्रासदी की कहानी चश्मदीदों की जुबानी
AajTak
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार दोपहर बादल फटने से आई भीषण बाढ़ ने तबाही मचा दी. इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है और 69 लोग लापता हैं. 16 मकान, सरकारी इमारतें, मंदिर, पुल और बाजार बह गए. चश्मदीदों के अनुसार, मलबा और तेज पानी सैकड़ों लोगों को बहा ले गया, लोगों ने जो देखा जब आप वो जानेंगे तो रोंगटे खड़े हो जाएंगे. एक चश्मदीद ने बताया कि अभी भी कई लोग दबे हुए हैं और उन्होंने खुद 10 डेड बॉडी निकाली है.
'10 लाशें हमने खुद निकाली', जो भाग गए, वो बच गए', जो नया घर बनाया था वो नाले के साथ बह गया, बच्चे बेघर हो गए...आंखों से बहता आंसू और मलबों में अपनों और सपनों को ढूंढते ये वो लोग हैं जिन्होंने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने के बाद मौत के मंजर को अपनी नजरों के सामने देखा.
गुरुवार दोपहर को करीब 12:25 बजे हुई इस प्राकृतिक त्रासदी में अब तक 46 लोगों की जान जाने की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें दो CISF जवान भी शामिल हैं. वहीं 69 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनको लेकर उनके परिजनों और बच्चों में किसी अनहोनी को लेकर बेचैनी है.
त्रासदी की पूरी कहानी चश्मदीदों की जुबानी
ऐसे में इस त्रासदी को लेकर चश्मदीदों ने जो बताया वो जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. एक महिला ने कहा, 'मैं घर पर थी, मैं दौड़कर भागी, जो भाग गए वो बच गए, मेरी जेठानी ने मुझे किचन से बाहर निकाला, उसे बहुत चोट लगी है, हमारा पुराना घर सुरक्षित है लेकिन जो नया बनाया था वो नाले के साथ बह गया.
एक पीड़िता अनु की मां ने बताया, 'हम कुछ खा रहे थे, तभी अचानक कुछ लोग चिल्लाए भागो भागो, फिर समझ नहीं आया कि किस तरफ भागें, नाले की तरफ या किसी और तरफ, हम पूरे परिवार के साथ गए थे, मेरे साथ मेरी बहन, भाभी और उनका परिवार भी था, वो सुरक्षित हैं. मेरा बेटा थोड़ा नीचे चला गया और फिर कूड़े में फंस गया, उसे बाहर निकलने में आधा घंटा लग गया, बादल जब फटा उस वक्त वहां सैकड़ों लोग थे, दुकानें थीं, लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं. मेरा बच्चा अब ठीक है, उसे मदद के लिए लाया गया है.'
'10 डेड बॉडी हमने निकाली'

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






