
10 लाख लोगों के घरों में बिजली गुल, 10 हजार फ्लाइट्स कैंसिल... अमेरिका में बर्फीले तूफान से हाहाकार
AajTak
नेशनल वेदर सर्विस का कहना है कि रविवार से सोमवार सुबह तक ओहायो वैली से लेकर उत्तर-पूर्वी अमेरिका तक भारी बर्फबारी की संभावना है. 17 राज्यों और वॉशिंगटन डीसी में आपातकाल का ऐलान किया जा चुका है.
अमेरिका में बर्फीले तूफान से हाहाकार मचा हुआ है. तूफान का असर हर जगह दिख रहा है और आम लोगों की मुश्किलें थम नहीं रही हैं. अमेरिका के न्यू मैक्सिको तक 10 लाख से अधिक लोग बिना बिजली के रह रहे हैं. वहीं रविवार को 10 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं.
भारी बर्फबारी, ओले और कड़ाके की ठंडे ने देश के पूर्वी दो-तिहाई हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बिजली कटौती लगातार बढ़ती गई. 10 लाख से अधिक लोगों के घरों में बिजली गुल है.
तूफान की चपेट में अमेरिका के ये राज्य इनमें टेनेसी, मिसिसिपी और लुइसियाना में सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हैं. टेक्सास, केंटकी, जॉर्जिया, वेस्ट वर्जीनिया और अलबामा में भी तूफान का काफी असर है.
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightAware के मुताबिक, रविवार के लिए निर्धारित 10,800 से अधिक अमेरिकी उड़ानें रद्द कर दी गईं. शनिवार को भी 4,000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई थीं. न्यूयॉर्क, फिलाडेल्फिया और नॉर्थ कैरोलिना के कई बड़े महानगरों के एयरपोर्ट्स पर 80 फीसदी से अधिक उड़ानें रद्द रहीं.
डेल्टा एयरलाइंस ने कहा कि बर्फीले तूफान की वजह से सीमित उड़ान संचालन करेगी. एयरलाइंस ने शनिवार को भी अटलांटा और पूर्वी तट के कई शहरों, जिनमें बोस्टन और न्यूयॉर्क शामिल हैं, के लिए अतिरिक्त उड़ानें रद्द की थीं.
मौसम विभाग ने दी चेतावनी नेशनल वेदर सर्विस के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार से सोमवार सुबह तक ओहायो वैली से लेकर उत्तर-पूर्वी अमेरिका तक भारी बर्फबारी की संभावना है. न्यू इंग्लैंड में 18 इंच तक बर्फ गिर सकती है. होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के अनुसार, 17 राज्यों और वॉशिंगटन डीसी में मौसम आपातकाल घोषित किया गया.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










