
10 राज्य, 892 केस, 6 महीने, 21 करोड़ कमाई...एक सब्जीवाले के करोड़पति ठग बनने की हैरतअंगेज दास्तान
AajTak
उत्तराखंड पुलिस ने एक साइबर ठग को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है, जिसने 6 महीने में लोगों के साथ धोखाधड़ी करके 21 करोड़ कमा लिए थे. आरोपी ऋषभ शर्मा पहले फरीदाबाद में सब्जी और फल बेचने का काम करता था, लेकिन लॉकडाउन के दौरान उसने वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर लोगों से ठगी शुरू कर दी थी.
कहते हैं कि आपदा हमेशा अवसर लेकर आती है. अवसर को सकारात्मक और नकारात्मक दोनों नजरिए से देखा जा सकता है. कोरोना महामारी के दौरान जब लॉकडाउन लगा तो बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए. रेहड़ी-पटरी पर लगी दुकानों से लेकर शोरूम तक बंद हो गए. जिन लोगों के कारोबार बर्बाद हुए, उनमें से कई ने नए काम शुरू कर दिए. कुछ अच्छे, तो कुछ बुरे. इन्हीं लोगों में से एक ऋषभ शर्मा भी था. वो फरीदाबाद में फल और सब्जी बेंचने का काम किया करता था. लेकिन लॉकडाउन लगने के बाद उसे भी अपनी दुकान बंद करनी पड़ी. ऐसे में परिवार पालने के लिए उसने नए काम की तलाश शुरू कर दी.
इसी दौरान उसकी मुलाकात एक पुराने दोस्त से हुई. उसका दोस्त एक साइबर ठग था. लंबे समय से लोगों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी करके पैसे बना रहा था. अपने दोस्त की ठाठ देखकर ऋषभ लालच में पड़ गया. उसने दोस्त से साइबर ठगी के गुर सीख लिए. विदित है कि कोरोना काल में सबसे ज्यादा नौकरियों का संकट था. इसलिए लोग वर्क फ्रॉम होम जॉब की तलाश कर रहे थे. सब्जीवाले और उसके दोस्त ने लोगों की इस मजबूरी का फायदा उठाने का प्लान बनाया. इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से लोगों के मोबाइल नंबरों का डेटा इकट्ठा किया गया. एक इंटरनेशनल होटल के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाई गई.
मैरियट बॉनवॉय होटल के नाम पर ठगी
इसके बाद ऋषभ शर्मा मैरियट बॉनवॉय इंटरनेशनल होटल का प्रतिनिधि बनकर लोगों को कॉल करने लगा. वो लोगों को पार्ट टाइम जॉब के साथ ही होटल के लिए पेड रिव्यू लिखने का अनुरोध करता था. लालच में आकर लोग पेड रिव्यू लिख देते थे, तो उसके एवज में उनके पैसे भी देता. इस तरह जब लोग उसकी जाल में फंस जाते, तो उनको होटल में निवेश के लिए कहता था. इस तरह उनसे मोटे पैसे लेकर निकल लेता. कुछ महीने पहले ही उसने देहरादून के एक कारोबारी को अपने जाल में फंसाया था, जिसकी शिकायत पर उसकी गिरफ्तारी हुई है. उसने कारोबारी को कॉल करके पेड रिव्यू लिखने के लिए कहा था.
देहरादून के कारोबारी से ठगे 20 लाख
इस काम के लिए उसने कारोबारी को 10 हजार रुपए दिए थे. इस तरह कुछ और पैसे देकर उसने उस कारोबारी को अपने जाल में फंसा लिया. उसके बाद कम समय में डबल मुनाफे का लालच देकर कारोबारी से होटल में निवेश के लिए कहा और उसे एक लड़की से मिलवाया. होटल में उनकी मुलाकात कराई. इस दौरान फर्जी वेबसाइट दिखाकर उसका भरोसा जीत लिया. कारोबारी ने धीरे-धीरे करके 20 लाख रुपए से अधिक की रकम उसे दे दी. इसके बाद आरोपी ने उसकी कॉल उठानी बंद कर दी. इसके बाद उस कारोबारी ने देहरादून के साइबर थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. अपने पास उपलब्ध सभी डिटेल पुलिस को दिए.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






