
'10 मिनट में कैबिनेट बैठकर छोड़कर चले गए डिप्टी CM?' अजित पवार की सफाई बोले- यह सफेद झूठ है
AajTak
महाराष्ट्र में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. इस बैठक में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी पहुंचे लेकिन दावा किया गया कि वह 10 मिनट के अंदर ही बैठक से उठकर चले गए. अब अजित पवार ने इस तरह की खबरों का खंडन किया है.
महाराष्ट्र में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से पहले गुरुवार को महाराष्ट्र कैबिनेट की एक अहम बैठक हुई. राज्य के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार भी इस बैठक में मौजूद रहे. इसके बाद खबर आई कि पवार महज 10 मिनट ही बैठक में रहे और फिर रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने पहुंच चले गए. ऐसा कहा गया कि अजित पवार नाराज हैं.
उनके जाने के बाद भी कैबिनेट की बैठक करीब ढाई घंटे तक चली बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. हालांकि अब अजित पवार ने बैठक से जल्द जाने की खबरों का खंडन किया है और कहा है कि इस तरह की खबरें भ्रामक और झूठी हैं.
अजित पवार की सफाई
अजित पवार ने बयान जारी करते हुए कहा, 'उदगीर लातूर में मेरे निर्धारित कार्यक्रम के कारण मुझे फ्लाइट पकड़नी पड़ी. कैबिनेट की बैठक सुबह 11 बजे निर्धारित थी लेकिन यह निर्धारित समय से बाद में शुरू हुई. कैबिनेट में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के बाद, मैंने सीएम शिंदे और उप मुख्यमंत्री फडणवीस को सूचित किया कि मुझे लातूर उदगीर में पहले से तय कार्यक्रम में पहुंचना है.मैं दस मिनट में कैबिनेट की बैठक से निकल गया, यह पूरी तरह से सफेद झूठ है.'
यह भी पढ़ें: मुंबई में अजित पवार गुट के नेता की हत्या, धारदार हथियार से हमला कर फरार हुए आरोपी
बता दें कि महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. सभी पार्टियां रणनीति बनाने में जुटी हैं. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची चुनाव आयोग की टीम ने अपना दौरा पूरा कर लिया है. दो दिवसीय दौरे के दौरान निर्वाचन आयोग की टीम ने कई राजनीतिक दलों और अधिकारियों के साथ अहम बैठक कीं. चुनाव आयोग ने बताया कि महाराष्ट्र में 26 नवंबर से पहले चुनाव कराना होगा, क्योंकि नवंबर में महाराष्ट्र विधानसभा कार्यकाल खत्म हो रहा है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










