
'10 मार्च के बाद कैराना-मुजफ्फरनगर की गर्मी शांत हो जाएगी', CM योगी का सपा पर अटैक
AajTak
UP election 2022: समाजवादी पार्टी पर हमलावर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कैराना से तमंचावादी पार्टी का प्रत्याशी धमकी दे रहा है, यानी गर्मी अभी शांत नहीं हुई है! 10 मार्च के बाद गर्मी शांत हो जाएगी. बता दें कि राज्य में विधानसभा चुनावों के नतीजे 10 मार्च को घोषित होंगे.
उत्तर प्रदेश में चुनावी तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे नेताओं की बयानबाजी तल्ख और कड़वी होती जा रही है. रविवार को हापुड़ जिले में बीजेपी का प्रचार करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर जुबानी हमला बोला और सीधे तौर पर चेतावनी भी दे डाली. ये गर्मी जो अभी कैराना में और मुजफ्फरनगर में कुछ जगह दिखाई दे रही है न... ...मैं मई और जून की गर्मी में भी 'शिमला' बना देता हूं... pic.twitter.com/NoHJIxBLG9

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











