
10 बच्चे पैदा करो और 13 लाख इनाम पाओ, पुतिन के ऐलान के बाद क्यों हो रहा है विवाद
AajTak
राष्ट्रपति पुतिन के सामने रूस की जनसंख्या को लेकर बड़ी चिंता है. ऐसे में इस संकट का मुकाबला करने के लिए पुतिन ने महिलाओं को ज्यादा बच्चा पैदा करने के लिए इनाम देने की योजना बनाई है. इसके तहत 10 बच्चे पैदा करने वाले को एक अरब रूबल यानी करीब 13 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की जनसंख्या बढ़ाने के लिए एक अनोखे ऑफर का ऐलान किया है. पुतिन के इस ऐलान के तहत ज्यादा बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं को इनाम दिया जाएगा, इससे साथ उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा. उनके इस ऐलान के बाद लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं.
दरअसल, राष्ट्रपति पुतिन के सामने रूस की जनसंख्या को लेकर बड़ी चिंता है. देश की जनसंख्या लगातार कम हो रही है. ऐसे में इस संकट का मुकाबला करने के लिए पुतिन ने महिलाओं को ज्यादा बच्चा पैदा करने के लिए इनाम देने की योजना बनाई है. इसके तहत 10 बच्चे पैदा करने वाले को एक अरब रूबल यानी करीब 13 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा.
महिलाओं को मिलेगा ‘मदर हीरोइन’ अवार्ड
पुतिन ने ऐलान किया है कि 10 बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं को एक अरब रूबल के इनाम के साथ ‘मदर हीरोइन’ नाम का अवार्ड भी दिया जाएगा. बता दें, ये अवार्ड द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भी दिया जाता था. साल 1991 में सोवियत संघ के टूट जाने के बाद से रूस ने ये अवार्ड देना बंद कर दिया था.
मार्च के बाद कोरोना के सबसे ज्यादा मामले
पुतिन ने ये ऐलान ऐसे समय में किया है जबकि रूस में कोरोना के मामले इस साल मार्च महीने के बाद सबसे ज्यादा सामने आए हैं, जबकि यूक्रेन युद्ध में करीब 50,000 सैनिकों की मौत का अनुमान है. डॉ. मैथर्स ने कहा कि पुतिन का मानना है कि बड़े परिवार वाले लोग ज्यादा देशभक्त होते हैं.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









