
10 दिन, 20 एनकाउंटर और 10 बड़े बदमाश ढेर... सावधान, यूपी पुलिस का 'ऑपरेशन लंगड़ा' जारी है!
AajTak
यूपी में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है. बीते 10 दिनों में 10 इनामी बदमाश मुठभेड़ में मारे गए हैं. ढाई लाख के इनामी विनीत भाटी से लेकर एक लाख के इफ्तेखार, इमरान, अरशद और नईम तक का नाम शामिल है.
उत्तर प्रदेश में बदमाशों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई थमने का नाम नहीं ले रही है. बीते 10 दिनों में 10 बड़े इनामी अपराधी पुलिस मुठभेड़ों में ढेर किए जा चुके हैं. इनमें ढाई लाख का इनामी विनीत भाटी और एक लाख के इनामी अपराधी इफ्तेखार, इमरान, अरशद और नईम शामिल हैं. योगी सरकार का 'नो टॉलरेंस' फॉर्मूला मैदान पर साफ दिखाई दे रहा है.
राज्य भर में सिर्फ 48 घंटे के भीतर 20 से ज्यादा मुठभेड़ें हुई हैं. पुलिस की सख्ती ने अपराधियों की कमर तोड़ दी है. न किसी का धर्म देखा गया, न जात. अपराध किया, तो गोली खाई. यही है योगी सरकार का सीधा संदेश. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद कहा था, "उत्तर प्रदेश में गंदे कर्म बर्दाश्त नहीं होंगे. जो भी कानून तोड़ेगा. वो गोली खाएगा."
कौशांबी: हत्या का आरोपी मुठभेड़ में जख्मी
कौशांबी जिले में तीन दिन पहले एक नवविवाहिता की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने 48 घंटे के अंदर आरोपी प्रेमी बलवीर को पकड़ लिया. बलवीर पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, तभी जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. अब वो अस्पताल में भर्ती है. अपनी करतूत पर पछता रहा है. बहुत जल्द सलाखों के पीछे होगा.
रॉबर्ट्सगंज: छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
9 अक्टूबर को रॉबर्ट्सगंज जिले की कोतवाली और महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को घायल कर गिरफ्तार कर लिया. चौथा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला. इन बदमाशों पर 8 अक्टूबर को एक महिला से लूटपाट और छेड़छाड़ का आरोप था. पुलिस ने मौके से 3 देसी तमंचे, 3 जिंदा कारतूस, 3 खोखे, 2 मोबाइल और सात हजार कैश बरामद किए.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












