
1.5 करोड़ के गहने, 35 लाख कैश और इनोवा कार लेकर नौकर फरार... एक हफ्ते पहले बुजुर्ग दंपत्ति ने रखा था काम पर
AajTak
ईस्ट गुरुग्राम में एक बिजनेसमैन के माता-पिता को घर में काम करने वाले दंपत्ति ने खाने में नशीली दवा मिलाकर दे दी. जिसे खाते ही बिजनेसमैन के माता-पिता बेसुध हो गए. फिर नौकर दंपत्ति अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर घर से लाखों का कैश, करोड़ों के गहने और कार लेकर फरार हो गया. पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी मदद से पुलिस उनका पता लगाने में जुटी है.
हरियाणा के गुरुग्राम में एक बिजनेसमैन के बुजुर्ग माता-पिता को उनके घर में काम करने वाले दंपत्ति ने खाने में नशीली दवा मिलाकर दे दी. फिर वे लोग घर से 35 लाख रुपये कैश, 1.5 करोड़ के गहने और इनोवा कार लेकर फरार हो गए. लूट में उनका साथ दो और लोगों ने भी दिया. कुल चार लोगों ने इस लूटपाट को अंजाम दिया.
वहीं, खाना खाने से बुजुर्ग दंपत्ति बेसुध हो गया. घर वालों को जब इसकी सूचना मिली तो वो तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है. आरोपी नौकर वीरेंद्र और उसकी बीवी यशोदा नेपाल के रहने वाले हैं. दोनों को बुजुर्ग दंपत्ति ने कुछ दिन पहले ही काम पर रखा था. लूट की ये पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. पुलिस ने जिसे अच्छे से खंगाला और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.
पुलिस को बुजुर्ग दंपत्ति के बेटे अचल गर्ग ने बताया कि वो बिजनेसमैन है और दिल्ली में उसका सारा कारोबार है. गुरुवार की सुबह अपनी बीवी और बच्चों के साथ जयपुर घूमने के लिए निकला. घर में उसके बुजुर्ग माता-पिता अकेले थे. उसी दिन उसकी बहन निकिता का फोन आया. उसने बताया कि मम्मी-पापा बेसुध होकर घर पर बड़े हुए हैं और यहां लूटपाट भी हुई है. निकिता ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज चल रहा है.
'पापा ने पहले ही बता दिया था'
अचल ने बताया कि वो उसी समय बीवी और बच्चों के साथ तुरंत गुरुग्राम पहुंचा. पहले तो वो सीधा अस्पताल पहुंचा. फिर जब वे लोग घर आए तो देखा कि घर से 35 लाख रुपये कैश और 1.5 करोड़ के गहने गायब हैं. साथ ही, उनकी कार भी चोरी हो गई है. निकिता ने बताया था कि जब मम्मी-पापा की तबीयत बिगड़ने लगी थी तो उन्होंने इस बारे में पहले ही उसे बता दिया था. बताया था कि नौकरों ने खाने में शायद कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया है. उसी से उनकी तबीयत खराब होने लगी. इसके बाद क्या हुआ, उन्हें नहीं पता. अचल के मुताबिक, वीरेंद्र और यशोदा को एक सप्ताह पहले ही काम कर रखा था.
ईस्ट गुरुग्राम के डीसीपी मयंक गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज करके फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है. कुछ सुबूत भी हाथ लगे हैं, जिनकी मदद से जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही, घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी सारी घटना कैद हो गई है. उसे भी अच्छे से खंगाला गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











