
-40°C में भी कनाडा के घरों में क्यों नहीं लगती ठंड? जानें गर्माहट का सीक्रेट
AajTak
कनाडा के बर्फीले मौसम में भी घरों में गर्माहट बनाए रखने के लिए थर्मल इंसुलेशन और एयरटाइट डिजाइन जैसी वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग किया जाता है. यहां घरों को खास तरीके से बनाया जाता है.
कनाडा में जब सर्दी के मौसम में कई बार पारा -40 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है, तब सड़कें बर्फ से ढक जाती हैं, झीलें जम जाती हैं, और खुली हवा में खड़े होना किसी सजा से कम नहीं होता. लेकिन, इस बर्फीले मौसम में भी कनाडा के घरों के अंदर हमेशा गर्माहट बनी रहती है जहां हम भारत के कई इलाकों में थोड़ी सी ठंड में भी कांपने लगते हैं, वहीं कनाडा के बर्फीले मौसम में भी घरों में ठंड नहीं लगती. इसके पीछे सिर्फ हीटर नहीं, बल्कि खास 'कोल्ड-प्रूफ' निर्माण तकनीक है.
घर ही नहीं, खुले आसमान के अलावा यहां की हर जगह का माहौल कोज़ी-कोज़ी सा होता है, चाहे मॉल हों, रेस्टोरेंट या कोई दूसरी इमारतें. गर्म कपड़े बस बाहर जाने के लिए पहने जाते हैं. बर्फीले इलाकों में एक चलन ये भी होता है कि आप किसी के घर या रेस्टोरेंट में एंट्री करते हैं, तो दरवाजे पर एक हैंगर रखा होता है, जिसपर आप अपनी मोटी सी जैकेट या ओवर कोट टांग सकते हैं, क्योंकि अंदर आपको किसी गर्म कपड़े की जरूरत नहीं पड़ती.
यानी सिर्फ अंदर रहा जाए तो भारत में कड़ाके की ठंड में रहना जितना मुश्किल होता है उससे ज्यादा आसान कनाडा जैसे बर्फीले देश में रहना होता है. भारत में भले ही तापमान -40°C तक न गिरे, लेकिन हिमाचल, उत्तराखंड, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में भीषण ठंड पड़ती है. यहां के घरों को अक्सर पारंपरिक तरीकों से बनाया जाता है, जिसके कारण हीटिंग के लिए बिजली या लकड़ी पर बहुत ज़्यादा निर्भर रहना पड़ता है. वहीं कनाडा के बर्फीले इलाकों में घर अलग तरीके से बनाए जाते हैं. इसके पीछे साइंटिफिक तरीका होता है.
थर्मल इंसुलेशन- घर की ‘इनविज़िबल जैकेट’
कनाडा में हर घर को इस तरह बनाया जाता है कि वह अपने आप में एक थर्मल शेल यानी तापमान को मेंटेन करने वाली परत बन जाए. दीवारों, छत और फर्श के अंदर फाइबरग्लास, स्प्रे फोम या सेलुलोज इंसुलेशन की मोटी परत लगाई जाती है. यह परत एक तरह से घर की अदृश्य जैकेट होती है, जो बाहर की ठंड को अंदर नहीं आने देती और अंदर की गर्मी को बाहर नहीं निकलने देती. इससे घर में हीटर बहुत देर तक चलाने की ज़रूरत नहीं पड़ती और तापमान मेंटेन रहता है.
एयरटाइट डिजाइन- बिल्कुल सील किया हुआ घर

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.











