
बीस दिन में रेप की 5 बर्बर घटनाओं से दहला मध्य प्रदेश, हैवानियत की हदें पार
AajTak
मध्य प्रदेश में महिलाओं को लेकर बर्बर दुष्कर्म की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है. नए साल में अभी 20 दिन ही हुए हैं लेकिन अभी तक रेप की पांच ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं जिसने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
मध्य प्रदेश में जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नारी सम्मान के लिए अभियान और महिला अपराध के खिलाफ जागरूकता लाने की कोशिश कर रहे है वहीं महिलाओं को लेकर बर्बर दुष्कर्म की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है. नए साल में अभी 20 दिन ही हुए हैं लेकिन अभी तक राज्य में रेप की पांच ऐसी बर्बर घटनाएं हो चुकी हैं जिसने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोमवार को बैतूल के सारणी थाना क्षेत्र के घोड़ाडोंगरी इलाके में हैवानियत की हदें पार कर देने वाली घटना सामने आयी जहां 13 साल की साल की दलित नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर उसे मारने का प्रयास किया गया. नाबालिग बालिका शाम को अपने अपने खेत में काम करने गयी थी. पड़ोसी खेत के मालिक ने बालिका को अकेले देखा तो उसे बहला फुसलाकर अपना खेत घुमाने ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया. इंदौर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां 18 वर्षीय एक युवती के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया और फिर जिंदा जलाने की कोशिश की. मंगलवार रात को करीब नौ बजे उसके साथ गैंगरेप किया गया. आरोपियों ने रेप करने के बाद पीड़िता को चाकू से मारा, मिट्टी का तेल डाला और जलाने की कोशिश की.
'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











