
CBI ने अपने ही डीएसपी और इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार, 55 लाख रिश्वत लेने का आरोप
AajTak
सीबीआई ने पिछले हफ़्ते ही गाज़ियाबाद में सीबीआई एकेडमी में तैनात इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर इनके ठिकानों पर रेड की थी. आरोप है कि वर्ष 2018 में तीन निजी कंपनियों ने बैंकों से गलत कागजात के आधार पर लोन लिया था.
रिश्वतखोर अधिकारियों के खिलाफ अभियान चलाने वाली सीबीआई ने अब अपने ही दो अधिकारियों को 55 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. इन अधिकारियों में डीएसपी आरके ऋषि और इंस्पेक्टर कपिल धनकड़ शामिल हैं. इसके अलावा सीबीआई ने अधिवक्ता मनोहर मालिक को भी गिरफ्तार किया है. बता दें कि एजेंसी ने बुधवार को डीएसपी आरके ऋषि के देवबंद और उनकी पत्नी के रुड़की स्थित आवास पर भी रेड की. सीबीआई ने पिछले हफ़्ते ही गाज़ियाबाद में सीबीआई एकेडमी में तैनात इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर इनके ठिकानों पर रेड की थी.
'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











