
बंगालः अधीर रंजन चौधरी का सुझाव- ममता टीएमसी खत्मकर कांग्रेस में कर लें विलय
AajTak
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि टीएमसी पहले खुद को देखे. पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक पार्टियों को लाने वाले पहले खुद को देखें. हम (कांग्रेस) हमेशा से सेकुलर रहे हैं. हम सेकुलर पार्टी के साथ लड़ना चाहते हैं. यह हमने बहुत पहले कहा था. हम तृणमूल कांग्रेस की तरह नहीं हैं, जो आज सेकुलर है, कल तटस्थ और परसों तानाशाही दिखाएगी.
बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के तेजी से बढ़ते जनाधार को देखते हुए विपक्षी दलों को नए सिरे से अपनी योजना बनानी पड़ रही है. इस बीच कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी से आह्वान किया है कि वह अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को भंग कर अपनी मूल पार्टी कांग्रेस में विलय कर लें. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नॉर्थ 24 परगना से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ने तथा भारतीय जनता पार्टी को रोकने के लिए ममता बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस पार्टी को भंग करने और कांग्रेस के साथ विलय करने के लिए आमंत्रित किया है. उनका मानना है कि सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ने के लिए तृणमूल का समर्थन करने के बजाए ममता बनर्जी को कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









