
एम्स मारपीट मामला: सोमनाथ भारती के खिलाफ वारंट, दिल्ली की कोर्ट में होना होगा पेश
AajTak
आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत ने वारंट जारी किया है. एम्स में सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट से जुड़े मामले में 18 जनवरी को पेशी होनी है.
आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पहले उन्हें उत्तर प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अब दिल्ली की एक अदालत ने पुराने मामले में उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया है. दिल्ली की राउज़ एवेन्यू अदालत ने शुक्रवार को सोमनाथ भारती के खिलाफ वारंट जारी किया और 18 जनवरी को पेश होने के लिए कहा. अब यूपी पुलिस की सुरक्षा में सोमनाथ भारती को 18 तारीख को यहां पेश होना होगा. दरअसल, सोमनाथ भारती पर आरोप है कि साल 2016 में उन्होंने एम्स में एक सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट की थी. उसी को लेकर उनपर ये केस चल रहा था. इस मामले के बाद भी सोमनाथ भारती की गिरफ्तीर हुई थी. एम्स में अधिकारियों की ओर से सोमनाथ भारती के खिलाफ शिकायत की गई थी, जिसमें अस्पताल में जबरन घुसने, जेसीबी चलाकर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था. देखें: आजतक LIVE TV
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









