
पटना: अंकल...जब हत्यारा पकड़ा जाएगा तो गोली मेरी मम्मी मारेगी, बोली रूपेश की बेटी
AajTak
जब रूपेश के बेटा और बेटी सुशील मोदी के पास आए तो मासूम बच्ची ने हत्यारों को पकड़े जाने पर पुलिस नहीं बल्कि अपनी मम्मी द्वारा गोली मारने की बात कही. बच्ची ने कहा कि वो रोती लेकिन रो नहीं पा रही क्योंकि वो रोएगी तो मम्मा को अंदर से दर्द होगा.
बिहार के पटना में इंडिगो एयरपोर्ट के मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या के बाद उनके यहां राजनीतिक हस्तियों का आना जाना लगा हुआ है. पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी रूपेश सिंह के घर पहुंचे तो रूपेश की बेटी ने कुछ ऐसा कहा कि हर किसी की आंखें भर आईं. रूपेश की बेटी ने कहा, ''अंकल ...जब वो पकड़ा जाएगा तो पहली गोली मेरी मम्मा मारेगी. मेरे पापा को इंसाफ़ दिला दीजिए. मैं रो नहीं पा रही क्योंकि मैं रोऊंगी तो मम्मी को अंदर से दर्द होगा.'' रूपेश सिंह की मासूम बच्ची के मुंह से ये शब्द सुनते ही बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बच्ची को गले से लगा लिया और वहां खड़े हर शख़्स की आंखें भीग गईं.
'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











