
राजस्थान निकाय चुनाव के नामांकन का आखिरी दिन, कांग्रेस-बीजेपी ने प्रत्याशियों के नाम नहीं किए घोषित
AajTak
राजस्थान निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी ने निकाय चुनाव के लिए अभी तक प्रत्याशियों की सूची नहीं जारी की है. माना जा रहा है कि दोनों ही पार्टियां नामांकन दाखिल करने के अंतिम समय में ही अपनी सूचियां जारी करेंगी. हालांकि, नामांकन का शुक्रवार आखिरी दिन है.
राजस्थान के 20 जिलों के 90 नगरीय निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन भरने का आखिरी दिन है, लेकिन प्रमुख पार्टियों ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं. कांग्रेस और बीजेपी ने निकाय चुनाव के लिए अभी तक प्रत्याशियों की सूची नहीं जारी की है. माना जा रहा है कि दोनों ही पार्टियां नामांकन दाखिल करने के अंतिम समय में ही अपनी सूचियां जारी करेंगी. दरअसल, राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों में भीतरघात और बगावत के खतरे की संभावना है. इसी के चलते पहली बार स्थानीय निकाय के चुनाव के लिए दोनों बड़ी पार्टियां अपने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कर रही हैं. हालांकि, कांग्रेस में सभी उम्मीदवारों को फोन पर ही बता दिया गया है कि आपका नाम तय हो गया और आप जाकर नामांकन भर आएं और बाद में नामांकन करने के दौरान सिंबल दे दिया जाएगा.
'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











