
कर्ज के बदले भारत में मौत का जाल बना रहे चीनी ऐप्स, रहें सावधान
AajTak
भारत में लोन ऐप धोखाधड़ी और बेइज्जत होने के बाद आत्महत्या के कई मामले सामने आ चुके हैं. इनमें चीनी नागरिकों की संलिप्तता सामने आई है. सवाल है कि क्या ये पूरा रैकेट चीन से सीधा भारत आया, या पहले चीन में ही कहानी शुरू हुई?
लोन ऐप फ्रॉड को लेकर हैदराबाद पुलिस ने कुछ दिन पहले एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है. जांच-पड़ताल में पता चला है कि तकरीबन 21 हजार करोड़ का ट्रांजेक्शन हुआ है. इतनी बड़ी संख्या में ट्रांजेक्शन पेमेंट गेटवे और इन कंपनियों से जुड़े अकाउंट्स के जरिये हुए हैं. जिस चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है उसका नाम झू वेई (Zhu Wei) है. चीन भागने के दौरान उसे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया. भारत में लोन ऐप धोखाधड़ी और बेइज्जत होने के बाद आत्महत्या के कई मामले सामने आ चुके हैं. इनमें चीनी नागरिकों की संलिप्तता सामने आई है. सवाल है कि क्या ये पूरा रैकेट चीन से सीधा भारत आया, या पहले चीन में ही कहानी शुरू हुई?
'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











