
₹100 में 'जुगाड़' से भागा अमृतपाल, फोटो वायरल होने पर सामने आ गया लिफ्ट देने वाला शख्स
AajTak
जुगाड़ी लखबीर सिंह लक्खा ने आगे बताया कि आते-जाते रास्ते में पुलिस की गाड़ियां तो बहुत थीं, लेकिन उनकी किसी ने चेकिंग नहीं की. बाद में अमृतपाल सिंह ने भाड़ के तौर पर ₹100 भी दिए. लखबीर सिंह लक्खा ने बताया कि ठेले वाली फोटो नकली नहीं है, बल्कि उसकी ही है.
Punjab News: जालंधर देहात के गांव शेखूपुर से गुरुवार को एक फोटो और सीसीटीवी कैमरे का फुटेज सामने आया था. इसमें फरार खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह अपने एक साथी संग जुगाड़ गाड़ी पर प्लेटिना बाइक रखकर जाता नजर आया. फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद जुगाड़ गाड़ी को मीडिया ने ढूंढ निकाला.
जुगाड़ गाड़ी चालक का नाम लखबीर सिंह लक्खा है. लक्खा ने मीडिया को बताया, वह घर से मेहतपुर की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में दो नौजवान खड़े हुए नजर आए. उन्होंने मुझे रोका और कहा कि उनकी बाइक पंचर हो गई है, इसलिए वह उन्हें आगे तक छोड़ दे. उसके बाद वह अपनी जुगाड़ी गाड़ी पर बिठाकर उन दोनों को मेहतपुर तक लेकर आया.
गाड़ी चालक लखबीर सिंह लक्खा ने बताया, मुझे मालूम नहीं था कि मदद मांगने वाला शख्स अमृतपाल सिंह और उसका साथी है. लेकिन बाद में यह पता चल गया कि अमृतपाल ने फरार होने के लिए उसके ठेले का इस्तेमाल कर लिया है.
पुलिस ने नहीं की चेकिंग
जुगाड़ गाड़ीवाले लक्खा ने आगे बताया कि आते-जाते रास्ते में पुलिस की गाड़ियां तो बहुत थीं, लेकिन उनकी किसी ने चेकिंग नहीं की. बाद में अमृतपाल सिंह ने भाड़े के तौर पर ₹100 भी दिए. लक्खा ने बताया कि अमृतपाल सिंग उसकी फोटो नकली नहीं, बल्कि असली है. देखें Video:-
बता दें कि अलगाववादी संगठन ‘वारिस दे पंजाब’ के प्रमुख और अलगाववादी अमृतपाल सिंह फरार चल रहा है. अमृतसर के पास अजनाला पुलिस थाने पर हुए हमले के बाद पंजाब पुलिस को अमृतपाल की तलाश है. पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है. उसके कई सहयोगियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












