
इंडियन रेलवे में निकली वैकेंसी, ये कोर्स कर चुके उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
ABP News
सेंट्रल रेलवे ने जूनियर टेक्निकल एसोसिएट के पद के लिए भर्तीयो की अधिसूचना जारी की है. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 मार्च 2022 है.
रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे व्यक्तियों के लिए बेहद ही शानदार खबर है. मध्य रेलवे बोर्ड ने जूनियर तकनीकी सहयोगी के पद के लिए 20 रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए अधिसूचना जारी की है. अभ्यर्थी आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 14-03-3022 रखी गई है.
आयु सीमाअनारक्षित श्रेणी के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष, ओबीसी श्रेणी के लिए 18 से 36 वर्ष और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 38 वर्ष होना अनिवार्य है .
More Related News













