
होटल में दो लाशें, जहाज पर एक मौत... उलझती जा रही है भारत आए रूसी पर्यटकों की डेथ मिस्ट्री
AajTak
जासूसी फिल्मों की स्क्रिप्ट जैसी कहानी ओडिशा से बाहर आ रही है. बिल्कुल वैसी ही कहानी जैसी आप जेम्स बॉंड या फिर हॉलीवुड की जासूसी फिल्मों में देखते हैं. पर इन तीनों मौतों में कनेक्शन कुछ ऐसा है कि इसे नजरंदाज भी नहीं किया जा सकता.
पहले एक लाश फिर दूसरी लाश और उसके बाद अब तीसरी लाश. बारह दिनों के अंदर तीन रूसी नागरिकों की लाश मिलती है. और इत्तेफाक ये कि ये तीनों लाशें ओडिशा में मिलती हैं. पहली दो लाशें एक होटल में मिलती हैं जबकि तीसरी लाश पानी के जहाज से बरामद होती है. इन तीन लाशों की पहेली जितनी उलझी हुई है, उससे ज्यादा उलझी इनकी मौत की कहानी है.
मौत का कनेक्शन जासूसी फिल्मों की स्क्रिप्ट जैसी कहानी ओडिशा से बाहर आ रही है. बिल्कुल वैसी ही कहानी जैसी आप जेम्स बॉन्ड या फिर हॉलीवुड की जासूसी फिल्मों में देखते हैं. पर इन तीनों मौतों में कनेक्शन कुछ ऐसा है कि इसे नजरंदाज भी नहीं किया जा सकता. जहां तक इत्तेफाक की बात है तो ऐसे इत्तेफाक अमूमन कभी होते नहीं हैं.
होटल में दो मौत के बाद तीसरी वारदात पहली मौत होटल के कमरे के अंदर होती है. कहा जाता है मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई. पहली मौत के दो दिन बाद जो दूसरी मौत होती है वो होटल के बराबर वाली अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में होती है. लाश वहीं मिलती है. कहा जाता है मरने वाले ने खुदकुशी के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगा ली. मगर हैरतअंगेज तौर पर लाश की जगह पर तमाम ईंट, सीमेंट, कबाड़ पड़ा होने और तीसरी मंजिल से गिरने के बावजूद उसके जिस्म से खून की एक भी बूंद नहीं गिरती. उसके बाहरी जिस्म पर कोई चोट भी नजर नहीं आती. दो मौत के दस दिन बाद फिर अचानक तीसरी लाश मिलती है वो भी होटल से दूर.
3 जनवरी 2023, पारादीप पोर्ट, जगतसिंहपुर ज़िला, ओडिशा सबसे पहले कहानी शुरू करते हैं उस तीसरी लाश से जो तीन जनवरी को मिली. दूसरी मौत के ठीक दस दिन बाद एक और रूसी नागरिक की रहस्यमयी हालत में मौत हो जाती है. ये तीसरी मौत रायगढ़ के होटल साईं इंटरनेशनल से दूर प्रदीप पोर्ट पर होती है. मरने वाले की शिनाख्त 51 साल के मिलायकोव सर्गे के तौर पर हुई. मिलायकोव एमबी अल्दना जहाज़ के चीफ इंजीनियर थे. ये जहाज़ बांग्लादेश के चिटगांव पोर्ट से प्रदीप पोर्ट के रास्ते मुंबई जा रहा था. शिप पर भारतीय और रूसी समेत कुल 23 क्रू मेंबर सवार थे. मिलायकोव की लाश तीन जनवरी को तड़के साढे चार बजे शिप के चैंबर में मिली. मौत की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. प्रदीप पोर्ट ट्रस्ट के चेयरमैन पीएल हरनानंद ने रूसी इंजीनियर की मौत की तस्दीक करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
पुलिस ने की बड़ी लापरवाही इसी प्रदीप पोर्ट से करीब 490 किलोमीटर दूर ओड़ीशा के ही रायगढ़ में 22 और 24 दिसंबर को दो और लाश मिली थी. वो दोनों भी रूसी थे. हैरत की बात ये है कि इन दोनों की मौत जितनी रहस्यमयी थी. उससे ज्यादा सस्पेंस उनकी मौत के बाद उठाए गए कदमों को लेकर है. मौत के बाद दोनों को कब्रिस्तान की बजाए एक अंडर कसंट्रक्शन श्मशान में ले जाया गया. दोनों को ईसाई रीति रिवाज के हिसाब से दफनाने की बजाए जलाकर अंतिम संस्कार किया गया. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने विसरा सैंपल तक सुरक्षित नहीं रखा. क्राइम सीन की पूरी तरह अनदेखी की गई.
क्या है तीन मौतों का कनेक्शन? अब सवाल ये है कि इ तीन मौतों को लेकर शक और सवाल ही क्यों? तो जवाब है इनमें से एक मौत को लेकर रूस की मीडिया से लेकर अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप तक में चर्चा हो रही है. और वो मौत है रूस के सबसे रईस कारोबारी और सांसद पावेल एंटोव की. जो रूसी राष्ट्रपति पुतिन के विरोधी थे और जिनकी मौत के बाद से ही रूस पर इन मौतों को लेकर उंगलियां उठ रही हैं. तो पूरी कहानी समझने के लिए चलिए अब पहली मौत की तरफ पलटते हैं.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



