
हॉस्टल में कैमरे, अश्लील मैसेज और ब्लैकमेलिंग... जानिए 'पाखंडी बाबा' स्वामी चैतन्यानंद की मोडस ऑपरेंडी!
AajTak
दिल्ली के शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च का सर्वेसर्वा रह चुका स्वामी चैतन्यानंद सलाखों के पीछे हैं. दिल्ली पुलिस की एक टीम उससे लगातार पूछताछ कर रही है. सोमवार को उसे इंस्टीट्यूट ले जाया गया, जहां क्राइम सीन को रीक्रिएट किया गया. लेकिन बाबा लगातार बहाने बना रहा है.
चमचमाती बीएमडब्ल्यू और भगवा वस्त्रों में रौब दिखाने वाला बाबा चैतन्यानंद अब पुलिस हिरासत में हवाई चप्पल पहनकर बैठा है. पासवर्ड भूलने का बहाना बना रहा है, लेकिन उसका 300 पन्नों का कच्चा-चिट्ठा उसके गुनाहों की गवाही दे रहा है. दिल्ली पुलिस पांच दिन के रिमांड पर उससे पूछताछ में जुटी है. बाबा का 'डर्टी सीक्रेट' परत-दर-परत सामने आ रहा है.
बाबा कितना शातिर है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उसने फरारी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल बंद कर दिया था. लेकिन तब तक उसकी आखिरी लोकेशन आगरा में पुलिस को मिल चुकी थी. बस फिर क्या था, पुलिस ने आगरा और आसपास में उसकी स्कैनिंग शुरू कर दी. पहले तस्वीरें हाथ लगीं और फिर उसका ठिकाना भी पता चल गया.
नतीजा ये कि होटल 'द फर्स्ट' के कमरे नंबर 101 से आधी रात को उसे दबोच लिया गया. फिलहाल उसे पांच दिनों के रिमांड पर लिया गया है. पुलिस अब उससे ये जानना चाहती है कि उसकी असली मोडस ऑपरेंडी क्या थी. लड़कियों की शिकायतें उसका कच्चा-चिट्ठा खोल चुकी हैं, लेकिन पुलिस उसके मुंह से भी सुनना चाहती है कि आखिर वो ये धंधा कैसे चला रहा था.
दिल्ली में स्थित शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च में उसका एकछत्र राज था. गरीब घरों की लड़कियां उसकी पहली पसंद थीं. उन्हें टारगेट करके वो यौन शोषण करता. लेकिन इस बार उसकी करतूत का राज एक एयरफोर्स अफसर तक पहुंचा. वो एयरफोर्स हेडक्वार्टर के डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन में ग्रुप कैप्टन रैंक के अधिकारी है. उन्होंने संस्थान को खत लिखा.
इस शिकायत पर पीठम ने तुरंत जवाब दिया. बिना देर किए चैतन्यानंद के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट लिखवा दी. बाबा पर आरोपों की फेहरिस्त लंबी है. उसने हॉस्टल के कमरों में हिडन कैमरे लगवाए थे. उन कैमरों से लड़कियों के प्राइवेट मोमेंट रिकॉर्ड करता और फिर उन्हीं तस्वीरों से उन्हें ब्लैकमेल करता. छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजता और रात में कमरे में बुलाता.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






