
हैदराबाद की युवती की यूके में चाकू से गोदकर हत्या, तीन साल पहले गई थी लंदन
AajTak
हैदराबाद की रहने वाली 27 साल की युवती की लंदन में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. वह बीते तीन साल से लंदन में रह रही थी. मृतका के पिता ने बताया कि उसने लंदन से ही मास्टर्स की पढ़ाई की थी और उसके बाद वहीं नौकरी करने लगी थी.
लंदन में हैदराबाद की एक युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. 27 साल की तेजस्विनी बीते तीन साल से वहां रहकर पढ़ाई करने के बाद नौकरी करने लगी थी. ब्राजील के रहने वाले एक शख्स ने उसके फ्लैट में घुसकर उस पर जानलेवा हमला किया, इस दौरान उसकी रूममेट को भी चोटें आईं.
मृतका की पहचान हैदराबाद के चंपापेट की रहने वाली कोंथम तेजस्विनी रेड्डी के रूप में हुई. वह अपने दोस्तों के साथ लंदन के नील क्रिसेंट, वेम्बली में रहती थी. पुलिस ने बताया कि बीते मंगलवार को ब्राजील के रहने वाले शख्स ने तेजस्विनी और उसकी रूममेट पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई. वहीं उसकी दोस्त को मामूली चोटें आईं.
पुलिस ने हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने पहले हमले के संदिग्ध का पता लगाने में जनता की मदद लेने के लिए ब्राजील के नागरिक केवेन एंटोनियो लौरेंको डी मोरिस की एक तस्वीर जारी की थी. 23 वर्षीय व्यक्ति को अब वेम्बली में नील क्रिसेंट के अपराध स्थल के पास हैरो में गिरफ्तार किया गया है.
फ्लैट में रहने वाली दोनों युवतियों पर किया था हमला
पुलिस ने एक बयान में कहा कि दो महिलाओं पर चाकू से हमला किया गया था. इमरजेंसी सेवाओं के प्रयास के बाद भी 27 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. उसके परिजनों को अभीतक सूचना नहीं दी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस औपचारिक रूप से पहचान जारी करेगी.
हैदराबाद के हयातनगर में रहता है परिवार

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











