
हेमा मालिनी की मथुरा में हैट्रिक, बेटी ईशा देओल ने दी बधाई, परिवार मना रहा जश्न
AajTak
बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' और बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी ने यूपी की मथुरा लोकसभा सीट से धमाकेदार जीत हासिल कर ली है. एक्ट्रेस की जीत से उनके परिवार में जश्न का माहौल है.
लोकसभा चुनाव 2024 में बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी ने यूपी की मथुरा लोकसभा सीट से धमाकेदार जीत हासिल कर ली है. हेमा ने कांग्रेस के मुकेश धनगर को भारी वोटों से शिकस्त देकर जीत अपने नाम की है. मथुरा सीट से हेमा मालिनी की लगातार ये तीसरी जीत है. उन्होंने जीत की हैट्रिक लगाकर ये साबित कर दिया है को वो सच में अपने फैंस की ‘ड्रीम गर्ल’ हैं.
हेमा मालिनी ने लगाई जीत की हैट्रिक
हेमा मालिनी ने 510064 वोटों से लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल की. उन्होंने कांग्रेस के मुकेश धनगर को मात दी. ऐसे में उनकी बड़ी बेटी ईशा देओल ने उन्हें बधाई दी है. बता दें कि 2024 से पहले हेमा मालिनी को बीजेपी ने 2019 में मथुरा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था. उस वक्त भी उन्होंने शानदार जीत हासिल की थी. 2014 में भी वो इसी सीट से जीतकर सांसद बनी थीं. हेमा मालिनी ने अब लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव में मथुरा सीट से जीत हासिल की है. ये अपने आप में ही बहुत बड़ी बात है.
हेमा मालिनी को अपनी जीत पर पूरा यकीन था. उन्होंने वोटों की गिनती के वक्त ही ये बता दिया था कि जीत उन्ही की होने वाली है. एक्ट्रेस ने कहा था- भगवान की कृपा, श्रीकृष्णा की कृपा से हम जीत रहे हैं. जीतने के बाद ये पूरा मथुरा, वृंदावन, बृज के लिए जो करने का मैंने बोला हुआ था, वो मैं जरूर करूंगी. कहां से क्या टूरिज्म अच्छा हो सकता है. ये सब डेवलप्मेंट करना चाहूंगी.
हीरोइन से कैसे पॉलिटिक्स में शामिल हुईं हेमा मालिनी?
हेमा मालिनी का हीरोइन से सांसद बनने का सफर काफी शानदार रहा है. फिल्मी करियर में अपनी छाप छोड़ने के बाद उन्होंने राजनीति में भी बड़ा नाम कमाया है. हेमा मालिनी एक एक्ट्रेस होने के साथ लेखिका और ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











