
हेट स्पीच मामला: केंद्र का SC में हलफनामा, 28 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नोडल अधिकारी नियुक्त
AajTak
ये हलफनामा सुप्रीम कोर्ट के 17 जुलाई 2018 को तहसीन पूनावाला बनाम यूनियन ऑफ इंडिया मामले में दिए गए फैसले में दिए गए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में दायर किया गया है.
हेट स्पीच के मामलों में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 28 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं. गृह मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा है कि 2018 में सुप्रीम कोर्ट से जारी किए गए आदेश का पालन कर दिया गया है.
हलफनामे में गृह मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि हेट स्पीच के मद्देनजर 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर कामकाज शुरू कर दिया गया है.
मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा है कि राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों ने हेट स्पीच के बाद लिंचिंग या भीड़ हिंसा से निपटने की घटनाओं की रणनीति तैयार करते हुए नोडल अधिकारी नियुक्त करने का कदम उठाया है.
ये हलफनामा सुप्रीम कोर्ट के 17 जुलाई 2018 को तहसीन पूनावाला बनाम यूनियन ऑफ इंडिया मामले में दिए गए फैसले में दिए गए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में दायर किया गया है.
समाज के विभिन्न वर्गों में नफरत फैलाने वाले भाषण की घटनाओं को रोकने के कारगर उपाय करने के बारे में दायर याचिका पर कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया था, जिन राज्यों और यूटी ने 2018 के फैसले के पालन में अपनी प्रतिक्रियाएं दाखिल की हैं. उनमें आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक हैं. इन सभी ने नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











