
हूती विद्रोहियों पर अमेरिकी एयर स्ट्राइक के बीच यमन के PM ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह
AajTak
यमन के प्रधानमंत्री अहमद अवद बिन मुबारक ने राजनीतिक संघर्षों के बीच इस्तीफा दे दिया, जिससे अमेरिकी गठबंधन की स्थिति कमजोर हो गई है. मुबारक ने सोशल मीडिया पर इस्तीफे की घोषणा की और राष्ट्रपति परिषद के प्रमुख को इसकी जानकारी दी.
यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार के प्रधानमंत्री अहमद अवद बिन मुबारक ने शनिवार को राजनीतिक संघर्षों के बीच इस्तीफा दे दिया. यह यमन में हूती विद्रोहियो के खिलाफ लड़ रहे अमेरिकी गठबंधन के लिए किसी बड़े नुकसान से कम नहीं है. यमनी प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे का ऐलान किया, और इसकी जानकारी राष्ट्रपति परिषद के प्रमुख रशाद अल-अलीमी को दी है.
अहमद अवद बिन मुबारक को फरवरी 2024 में प्रधानमंत्री बनाया गया था. अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए मुबारक ने कहा कि वे राज्य संस्थानों में सुधार और कैबिनेट में जरूरी फेरबदल नहीं कर पा रहे थे. एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति परिषद की तरफ से उनके इस्तीफे पर कोई प्रतिक्रया नहीं दी गई है.
यह भी पढ़ें: यमन में डिटेंशन सेंटर पर बड़ी एयर स्ट्राइक, 68 लोगों की मौत, हूती ने US पर लगाया हमले का आरोप
यमन के पीएम ने क्यों दिया इस्तीफा?
बताया जा रहा है कि यमनी पीएम मुबारक और परिषद के बीच महीनों से तनाव चल रहा था, और यही वजह है कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ा. उनका आरोप है कि उन्हें सरकार की आर्थिक चुनौतियों के लिए बलि का बकरा बनाया जा रहा था. जैसे कि बढ़ती कीमतों और बार-बार बिजली कटौती की घटनाओं के लिए मुबारक शासन को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था.
2014 से गृहयुद्ध में यमन

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










