
हुगली में PM मोदी की रैली की तैयारी शुरू, दो दिन बाद इसी मैदान में ममता दिखाएंगी ताकत
AajTak
पीएम नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को हुगली के डनलप ग्राउंड में रैली को संबोधित करने वाले हैं. इसके दो दिन बाद यानी 24 फरवरी को इसी मैदान में ममता बनर्जी की रैली होगी और टीएमसी शक्ति प्रदर्शन करेगी.
पश्चिम बंगाल में सियासी संग्राम चरम पर है. एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आमने-सामने होंगे. दरअसल, पीएम मोदी 22 फरवरी को हुगली के डनलप ग्राउंड में रैली को संबोधित करने वाले हैं. इसके दो दिन बाद यानी 24 फरवरी को इसी मैदान में ममता बनर्जी की रैली होगी और टीएमसी अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली की तैयारियां शुरू हो गई है. बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी और बीजेपी नेता संजय सिंह आज रैली स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अलावा चंदननगर कमिश्नरेट के आला अफसर मौजूद रहे. पीएम मोदी की रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











