
हिमाचल प्रदेश Exit Poll: क्या ओल्ड पेंशन स्कीम और अग्निवीर विवाद ने BJP को दिया झटका?
AajTak
आजतक एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि हिमाचल प्रदेश ने एक बार फिर से अपना ट्रेंड कायम रखा है और 5 साल बाद बीजेपी को सत्ता से बाहर करने वाली है. लेकिन बीजेपी की इस संभावित हार में 2 हिमाचल की जनता के 2 बड़े असंतोष छिपे हैं.
हिमाचल प्रदेश में रिवाज नहीं बदलता दिख रहा है. आजतक एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार 5 साल बाद हिमाचल के लोग एक बार फिर से सत्ताधारी दल को चलता करने का अपना रिवाज निभाते दिख रहे हैं. एग्जिट पोल के आंकड़े बताते हैं कि हिमाचल प्रदेश की सत्ता से बीजेपी की विदाई होने वाली है और कांग्रेस 5 साल बाद एक बार फिर से इस राज्य में अपनी सरकार बनाने जा रही है.
एग्जिट पोल के अनुसार 68 सीटों वाली हिमाचल विधानसभा में में बीजेपी को 24-34 सीटें मिलती दिख रही हैं. कांग्रेस को 30-40 सीटें मिलने के संकेत हैं. अन्य को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान है. यहां सरकार बनाने के लिए 35 सीटों की जरूरत होती है.
दो मुद्दों ने बीजेपी को दिया झटका
इस बार हिमाचल प्रदेश के चुनाव में पुरानी पेंशन स्कीम और सेना में भर्ती के लिए केंद्र द्वारा लाई गई अग्निवीर स्कीम जोरदार मुद्दा बनी. ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की मांग को लेकर तो सरकारी कर्मचारी नवंबर में भूख हड़ताल पर बैठे थे. बता दें कि राज्य में करीब 4 लाख सरकारी कर्मचारी हैं, यहां बड़ी संख्या में पेंशनधारी भी हैं. ओल्ड पेंशन स्कीम पूरे चुनाव में मुद्दा बना रहा. चुनाव से पहले कई राज्यों में प्रदर्शन हुए. कांग्रेस ने चुनाव में वादा किया था कि अगर राज्य में उसकी सरकार बनती है तो वो पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करेगी.
Exit Poll: हिमाचल का मिजाज- 'नहीं बदलेगा रिवाज', अबकी बार कांग्रेस का राज
NPS को लेकर राज्य में असंतोष

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












