
हिमाचल प्रदेश: मंडी में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही, दो की मौत... वाहनों का बड़ा नुकसान
AajTak
मंडी जिले में भारी बारिश से जेल रोड पर फ्लैश फ्लड आया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 2 लापता हैं. कई सड़कें, अस्पताल मार्ग और NH-3 बाधित हो चुके हैं. राज्य में मॉनसून सीजन के दौरान अब तक 164 मौतें हुई हैं. मंडी सबसे अधिक प्रभावित जिला रहा है.
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार देर रात से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है. मंगलवार तड़के 4 बजे के करीब मंडी शहर में अचानक फ्लैश फ्लड आ गया, जिससे भारी तबाही मच गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लापता बताए जा रहे हैं.
प्रशासन के मुताबिक, ये लोग गाड़ियों को नाले से निकालने के लिए पहुंचे थे, तभी तेज बहाव में बह गए. एक और शव के गाड़ियों के बीच फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. जिला प्रशासन की टीम लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है. सामने आई तस्वीरों में तबाही का मंजर देखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: हिमाचल में मानसून की आफत... लैंडस्लाइड-फ्लैश फ्लड से मची तबाही, 883 करोड़ का नुकसान, CM ने केंद्र से मांगी मदद
एडिशनल डिप्टी कमिश्नर रोहित राठौर ने जानकारी दी कि सुबह 4 बजे के आसपास भारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में ऊपरी इलाकों से मलबा आकर जमा हो गया, जिससे हालात बिगड़ गए. उन्होंने कहा, "हमें जेल रोड के पास नुकसान की कॉल मिली. यहां 2 शवों को बरामद किया गया है."
मंडी से मनाली तक सड़क मार्ग प्रभावित
मंडी के जोनल अस्पताल के गेट के बाहर भी भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया है, जिससे अस्पताल तक पहुंचने वाली सड़क बंद हो गई है. शहर में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण कई आंतरिक सड़कें बंद हो चुकी हैं. नगर निगम मेयर वीरेंद्र भट्ट ने हालात की पुष्टि की है. बारिश का असर सिर्फ मंडी तक सीमित नहीं है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






