
हिमाचल चुनाव: महेंद्र सिंह ठाकुर की सियासी विरासत पर जंग, भाई-बहन के बीच खिंची 'तलवार'
AajTak
हिमाचल के मंडी जिले की धर्मपुर सीट से सात बार के विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर इस बार चुनावी मैदान में नहीं हैं. महेंद्र ठाकुर के सियासी वारिस के तौर पर उनके बेटे रजत ठाकुर बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं, जिसके चलते महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया बागी हो गई हैं. इस तरह सियासी विरासत को लेकर भाई-बहन के बीच तलवारें खिच गई हैं.
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के साथ ही महेंद्र सिंह ठाकुर की सियासी विरासत पर काबिज होने के लिए भाई-बहन के बीच संग्राम छिड़ गया है. मंडी जिले की धर्मपुर विधानसभा सीट से लगातार सात बार विधायक रहे महेंद्र सिंह ठाकुर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर चुके हैं, लेकिन इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. बीजेपी ने महेंद्र सिंह के बेटे राजत ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है, जिसे लेकर उनकी बेटी ने बगावत का झंडा उठा लिया है. इस तरह से पिता की राजनीति विरासत को लेकर भाई-बहन के बीच तलवारें खिच गई हैं.
हिमाचल के जलशक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर के परिवार पर धर्मसंकट अचानक नहीं आया है. पिता की सियासी विरासत के लिए बेटे रजत ठाकुर और बेटी वंदना गुलेरिया के बीच सालों से वर्चस्व की जंग चल रही थी. इस तरह भाई-बहन कर एक-दूसरे को मात देने का प्रयास कर रहे थे. महेंद्र सिंह ठाकुर ने अपनी राजनीतिक विरासत बेटे रजन ठाकुर को सौंपा तो बेटी वंदना ने बगावती तेवर अपना लिए. ऐसे में महेंद्र ठाकुर परिवार को एकजुट करने में लग गए हैं, लेकिन वंदना गुलेरिया पीछे हटने को तैयार नहीं है.
वंदना ने बीजेपी के सभी पदों से दिया इस्तीफा बीजेपी ने मंडी की धर्मपुर सीट महेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है, जिसके बाद से वंदना गुलेरिया ने बगावत का झंडा उठा रखा है. भाई को टिकट मिलने से नाराज वंदना ने बीजेपी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. वंदना ने मीडिया से कहा कि परिवारवाद में हमेशा बेटियों को ही पीसा जाता है. टिकट भले ही दिल्ली में बंटते हैं, पर वोट दिल्ली में नहीं पड़ते हैं. वोट हिमाचल में पड़ेंगे और उसके लिए दिन-रात जमीन पर काम करना पड़ता है. लोग उसी को चुनते हैं, जो उनके लिए काम करता है.
बता दें कि महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी वंदना गुलेरिया काफी लंबे समय से राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं और बीजेपी महिला मोर्टा की प्रदेश महामंत्री पद पर थीं. धर्मपुर विधानसभा सीट से अपने पिता महेंद्र सिंह ठाकुर की जगह इस बार वह टिकट की दावेदार थीं, लेकिन पार्टी ने उनकी जगह उनके भाई रजत ठाकुर को कैंडिडेट बना दिया. ऐसे में नाराज वंदना ने बागी तेवर अख्तियार कर लिया है.
वंदना के तेवर अब भी गरम विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज वंदना गुलेरिया को महेंद्र सिंह ठाकुर मनाने और परिवार को एकजुट करने में लग गए हैं. महेंद्र सिंह अपनी पत्नी के साथ गुरुवार शाम बेटी के घर चोलथरा पहुंचे. इस दौरान दोनों ने करीब एक घंटे तक वंदना गुलेरिया से बात की और पक्ष रखा. इससे पहले बहन को मनाने भाई रजत ठाकुर भी पहुंचे थे. हालांकि, दोनों के बीच बात नहीं हो सकी. वंदना के तेवर नरम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. पिता और मां ने बेटी वंदना को समझाने की कवायद की है, लेकिन अभी तक बात नहीं बन सकी.
बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के बाद वंदना गुलेरिया के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई थी. ऐसे में कयास लगाए जाने लगे थे कि वंदना दिल्ली जाकर कांग्रेस की सदस्यता ले सकती है और चुनावी मैदान में भाई के खिलाफ उतरेंगी, लेकिन अभी तक दिल्ली नहीं गई. ऐसे में वंदना गुलेरिया को मनाने की कोशिश में पूरा परिवार जुटा है ताकि धर्मपुर सीट पर ठाकुर परिवार का वर्चस्व बना रहे.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





