
हिमसागर, लक्ष्मणभोग... सियासी तल्खी भूल ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को भेजे आम
AajTak
ममता बनर्जी ने हर साल की तरह इस बार भी पीएम मोदी को आम भेजे हैं. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी को हिमसागर, लक्ष्मणभोग और फाजली समेत तमाम किस्मों के चार किलो आम भेजे गए हैं. ये आम एक खूबसूरत गिफ्ट बॉक्स में पैक करके भेजे गए हैं. पीएम मोदी के अलावा दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ को भी आम भेजे गए हैं.
ममता बनर्जी...पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और विपक्ष का ऐसा चेहरा, जो किसी भी मुद्दे पर बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधने से नहीं चूकतीं. अपने तीखे तेवरों के लिए जानी जाने वालीं ममता बनर्जी ने तमाम राजनीतिक मतभेदों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अच्छी किस्म के आम भेजे हैं.
12 साल की लंबी परंपरा का पालन करते हुए इस साल भी सीएम ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री ऑफिस में मौसमी फल भेजे हैं. ममता बनर्जी के करीबी सूत्रों ने खुलासा किया है कि मंगलवार शाम को आम डिस्पैच हो गए हैं.
पीएम को भेजे गए चार किलो आम
नाम न छापने की शर्त पर सूत्र ने बताया कि पीएम मोदी को हिमसागर, लक्ष्मणभोग और फाजली समेत तमाम किस्मों के चार किलो आम भेजे गए हैं. ये आम एक खूबसूरत गिफ्ट बॉक्स में पैक करके भेजे गए हैं. पीएम मोदी के अलावा दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ को भी आम भेजे गए हैं.
बांग्लादेश भी भेजे गए आम
सूत्रों के मुताबिक,दिल्ली ही नहीं सीएम बनर्जी ने बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना को भी आमों के साथ अपनी शुभकामनाएं भेजीं. इससे पहले 2021 में ममता बनर्जी के उपहार के बदले शेख हसीना ने पीएम मोदी और उनके लिए उपहार में 2,600 किलोग्राम आम भेजे थे. बांग्लादेशी ट्रकों में लाई गई इस खेप में प्रसिद्ध 'हरिभंगा' आम के 260 डिब्बे थे.सीएम बनर्जी ने पारंपरिक प्रथा को बरकरार रखते हुए पिछले साल कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आम भेजे थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











