
हिपोक्रेसी, डबल स्टैंडर्ड... रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर जहर उगल रहे ट्रंप के दुलारे नवारो की मस्क के X ने बोलती कर दी बंद
AajTak
ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो ने भारत पर रूस से तेल खरीदकर मुनाफा कमाने और अमेरिकी नौकरियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया. एलॉन मस्क के X ने उनके पोस्ट को बार-बार फैक्ट-चेक कर अमेरिका का
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और व्हाइट हाउस ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने भारत और एलॉन मस्क पर तीखा हमला बोला है. मामला तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने उनके पोस्ट पर फैक्ट-चेक जोड़ दिया. नवारो ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया था कि भारत रूस से तेल खरीदकर सिर्फ मुनाफा कमा रहा है और इस राजस्व से रूस का "वार मशीन" चल रहा है.
ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर नवारो ने अपने पोस्ट में लिखा था, "तथ्य: भारत के सबसे ज्यादा टैरिफ से अमेरिकी नौकरियां खत्म हो रही हैं. भारत रूसी तेल सिर्फ मुनाफे के लिए खरीदता है/राजस्व रूसी युद्ध मशीन को पोषित करता है. यूक्रेनियन/रूसी मर रहे हैं. अमेरिकी करदाताओं को ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा है. भारत सच/झूठ को बर्दाश्त नहीं कर सकता."
'X' का फैक्ट-चेक और अमेरिका पर सवाल
कुछ घंटों बाद एलॉन मस्क के प्लेटफॉर्म X ने उनके पोस्ट पर एक कम्युनिटी नोट जोड़ दिया, जिसमें कहा गया कि भारत की रूसी तेल खरीद "एनर्जी सिक्योरिटी" के लिए है, न कि सिर्फ मुनाफे के लिए. नोट में यह भी लिखा गया कि यह किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं है. साथ ही यह भी बताया गया कि अमेरिका खुद रूस से यूरेनियम और अन्य मिनरल्स का आयात करता है, जो उसकी नीति को "हिपोक्रिटिकल" यानी दोहरे मापदंड वाला बनाता है.
नवारो का गुस्सा और मस्क पर निशाना
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के फैक्ट-चेक के बाद ट्रंप के करीबी नवारो भड़क गए और एलॉन मस्क पर हमला बोलते हुए लिखा, "वाह! एलॉन मस्क लोगों की पोस्ट में प्रोपेगैंडा फैला रहे हैं. नीचे दिया गया घटिया नोट भी यही है. घटिया. भारत रूस से तेल सिर्फ मुनाफा कमाने के लिए खरीदता है. रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने से पहले उसने कोई तेल नहीं खरीदा था. भारत सरकार की स्पिन मशीन ऊंची गति से चल रही है. यूक्रेनियों को मारना बंद करो. अमेरिकियों की नौकरियां छीनना बंद करो."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











