
'हिन्दू मंदिर पर हमला...', पहले ट्रूडो ने खालिस्तानियों को दिया बढ़ावा, अब भड़कने का कर रहे दिखावा
AajTak
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा ब्रैम्पटन में एक हिंदू मंदिर पर हमले की निंदा की. उन्होंने कहा कि प्रत्येक कनाडाई को स्वतंत्र और सुरक्षित रूप से अपनी मान्यताओं का पालन करने का अधिकार है.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा ब्रैम्पटन में एक हिंदू मंदिर पर हमले की निंदा की. उन्होंने कहा कि प्रत्येक कनाडाई को स्वतंत्र और सुरक्षित रूप से अपनी मान्यताओं का पालन करने का अधिकार है.
कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को पील रीजनल पुलिस ने कहा कि ब्रैम्पटन में एक हिंदू मंदिर में विरोध प्रदर्शन हुआ और सोशल मीडिया पर सर्कुलेट अनवैरिफाइड वीडियो में प्रदर्शनकारियों को खालिस्तान के समर्थन में बैनर पकड़े हुए देखा गया.
'हिंसा की घटनाएं अस्वीकार्य'
रिपोर्ट में कहा गया है कि वीडियो में हिंदू सभा मंदिर के आसपास के मैदान में लोगों के बीच मारपीट और लोगों को डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते हुए देखा गया. ट्रूडो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हिंदू समुदाय की सुरक्षा और इस घटना की जांच के लिए त्वरित प्रतिक्रिया के लिए स्थानीय अधिकारियों को धन्यवाद दिया.
उन्होंने कहा, 'आज ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में हुई हिंसा की घटनाएं अस्वीकार्य हैं. प्रत्येक कनाडाई को स्वतंत्र रूप से और सुरक्षित रूप से अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है. समुदाय की रक्षा करने और इस घटना की जांच करने और तत्काल प्रतिक्रिया देने के लिए पील क्षेत्रीय पुलिस का धन्यवाद.'
विपक्षी नेताओं ने भी की हमले की निंदा

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









