
हिट होगी Sooryavanshi तो फैंस को मिलेगी ट्रीट, फिर साथ आएंगे रोहित शेट्टी-अक्षय कुमार!
AajTak
खबरें हैं अगर टिकट खिड़की पर सूर्यवंशी का मैजिक चलता है तो रोहित और अक्षय इस फ्रेंचाइजी को आगे लेकर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. ऐसा भी हो सकता है कि वे कॉप यूनिवर्स से परे किसी दूसरे प्रोजेक्ट में साथ में काम करें.
अक्षय कुमार-कटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रिलीज होते ही मूवी को लोगों के जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं. रोहित शेट्टी की एक्शन से भरपूर मसाला फिल्म ने लोगों की दिवाली का सेलिब्रेशन दोगुना कर दिया है. खबरें हैं अगर ये फिल्म अच्छा बिजनेस करती है तो अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी एक बार फिर हाथ मिला सकते हैं.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












