
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसालः इस शहर में होली की वजह से देरी से अता की जाएगी जुमे की नमाज
AajTak
Uttar Pradesh Latest News: 18 मार्च को हिंदू एक तरफ रंगों का उत्सव होली मनाएंगे तो दूसरी तरफ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शब-ए-बारात मनाने का ऐलान किया गया है.
पूरे देश में शुक्रवार को होली का त्योहार मनाया जाएगा. 18 मार्च को हिंदू एक तरफ होली का त्योहार मनाएंगे तो दूसरी तरफ मु्स्लिम समाज के लोग शब-ए-बारात मनाएंगे. दोनों धर्मों के त्योहारों के कारण सांप्रदायिक सौहार्द न बिगड़े, इसके लिए उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जिला प्रशासन ने एक पहल की है. इस पहल के तहत जामा मस्जिद में दोपहर में होने वाली नमाज को आधा घंटा देरी से करने का फैसला लिया गया है.
स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक के बाद करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्लाह खान ने बताया कि हिन्दू-मुस्लिम दोनों त्योहारों के एक साथ होने के कारण ही एक मिनारा मस्जिद में 1:15 बजे जुमे की नमाज होती थी, लेकिन अब 1:45 पर जुमे की नमाज होगी. वही बड़ी मस्जिद फिरोजशाह मस्जिद में 2:15 पर जुमे की नमाज होती थी लेकिन अब आधा घंटा देरी से नमाज अता की जाएगी.
इसी तरह अन्य मस्जिदों में भी जामा मस्जिद, सदर बाजार, डाकबंगला, मस्जिद रसूलपुर, मस्जिद फिरोजशाह, स्टेशन रोड मस्जिद, आयशा मस्जिद, मरकज लेबर कॉलोनी जामा मस्जिद व अन्य मिश्रित आबादी वाली मस्जिदों में जुमे के दिन आधा घंटे देरी से नमाज होगी.
दरअसल नमाज में आधा घंटा देरी करने का निर्णय इसलिए लिया है कि होली का पर्व पर रंग खेलने का समय दोपहर तक रहता है और किसी नमाजी के ऊपर रंग न डलें इस कारण ही पहले से तय समय के आधा घंटे बाद ही नमाज अता की जाएगी.
क्या है शब-ए-बारात की मान्यता? शब-ए-बारात को गुनाहों की माफी की रात मानी जाती है. एक रात की इबादत को एक हजार रात की इबादत के समान माना जाता है. माना जाता है कि अल्लाह ताला नेकियों और रहमतों के रास्ते खोलता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











