
'हिंदुस्तान और मोदी ही तुम्हारे सबसे बड़े दुश्मन हैं', पाकिस्तान में पढ़ाया जा रहा आतंक का नया सिलेबस
AajTak
पाकिस्तान में आतंकवाद का नया चेहरा महिलाओं के रूप में सामने आ रहा है, जहां लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन महिलाओं को फिदायीन के रूप में तैयार कर रहे हैं. एक वीडियो में पाकिस्तान के सियालकोट में ट्रेनिंग सेंटर की तस्वीरें सामने आई हैं, जहां महिलाएं जिहादी विचारधारा से ब्रेनवॉश होकर हथियारों की ट्रेनिंग ले रही हैं.
पाकिस्तान में आतंकवाद का नया चेहरा अब महिलाओं के रूप में सामने आ रहा है. ताजा खुलासों में सामने आया है कि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन अब महिलाओं को फिदायीन (आत्मघाती हमलावर) के रूप में तैयार कर रहे हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद इन संगठनों की रणनीति पूरी तरह बदल चुकी है. अब पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी आतंक के इस खेल की मोहर बन रही हैं.
वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा
एक एक्सक्लूसिव वीडियो में पाकिस्तान के सियालकोट स्थित लश्कर-ए-तैयबा ट्रेनिंग सेंटर की सीधी तस्वीरें सामने आई हैं, जहां कथित तौर पर पाकिस्तानी सेना और पुलिस के कुछ अधिकारी आतंकियों के साथ तालमेल में काम करते नजर आए. इस वीडियो में महिलाओं को जिहादी विचारधारा से ब्रेनवॉश करते हुए और हथियारों की ट्रेनिंग लेते हुए देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि इन कैंपों में 'भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुश्मन' बताकर जहर भरा जा रहा है.
ऑनलाइन जिहाद क्लासेस, 500 रुपये में दाखिला
इस्लाम के नाम पर गुमराह करने वाली यह मुहिम अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक पहुंच चुकी है. जैश-ए-मोहम्मद ने महिलाओं के लिए एक नया कोर्स शुरू किया है, जिसका नाम है ‘तुफ़त अल मुमिनात'. इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए हर लड़की से 500 पाकिस्तानी रुपये लिए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम को आतंकी सरगना मसूद अजहर की बहनें और उमर फारूक की पत्नी चला रही हैं.
'जमात-उल-मुमिनात' के जरिए भर्ती और फंडिंग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











