
'हिंदुओं की रक्षा करें या परिणाम भुगतने को तैयार रहें', पुरी शंकराचार्य की बांग्लादेश को चेतावनी
AajTak
पुरी शंकराचार्य ने बांग्लादेश को क्षेत्रीय सांस्कृतिक धरोहर की याद दिलाते हुए कहा कि बांग्लादेश, श्रीलंका और म्यांमार ऐतिहासिक रूप से भारत का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल के कई मुसलमानों के पूर्वज हिंदू थे, जो विभिन्न परिस्थितियों में इस्लाम अपनाने पर मजबूर हुए.
पुरी के शंकराचार्य श्री निश्चलानंदजी सरस्वती महाराज ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचारों को लेकर गंभीर चेतावनी दी है. गंगासागर मेले में पत्रकारों से बात करते हुए शंकराचार्य ने हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और बांग्लादेश को चेताया कि अगर हिंदुओं पर अत्याचार जारी रहे, तो इसके "गंभीर परिणाम" भुगतने होंगे.
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश दूरदर्शिता की कमी दिखा रहा है. अगर हिंदुओं को सताया गया या उन्हें वहां से निकाला गया तो उन अन्य जगहों पर उनका क्या होगा जहां मुसलमानों की संख्या कम है. उन्होंने समुदायों के बीच आपसी सम्मान की आवश्यकता पर जोर दिया.
पुरी शंकराचार्य ने बांग्लादेश को क्षेत्रीय सांस्कृतिक धरोहर की याद दिलाते हुए कहा कि बांग्लादेश, श्रीलंका और म्यांमार ऐतिहासिक रूप से भारत का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल के कई मुसलमानों के पूर्वज हिंदू थे, जो विभिन्न परिस्थितियों में इस्लाम अपनाने पर मजबूर हुए.
'हिंदुओं के प्रति शत्रुता से बचें मुसलमान'
उन्होंने कहा कि मुसलमानों को यह समझना चाहिए कि जिनके पूर्वज हिंदू थे, वे वास्तव में उनके अपने रिश्तेदार हैं. शंकराचार्य ने उन हिंदुओं की सराहना की, जिन्होंने भारी चुनौतियों के बावजूद अपने धर्म को दृढ़ता से कायम रखा. हिंदुओं के प्रति सम्मान और एकता की अपील करते हुए उन्होंने मुसलमानों को हिंदुओं के प्रति शत्रुता से बचने की सलाह दी. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इन दुश्मनी भरे रवैयों को जारी रखा गया, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं.
'हिंदुओं को परेशान करने से बचें'

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






