
हावड़ा सेक्स रैकेट की मुख्य आरोपी श्वेता खान बेटे समेत गिरफ्तार, इवेंट कंपनी की आड़ में बनाते थे गंदी फिल्में
AajTak
हावड़ा सेक्स और पोर्न रैकेट के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड श्वेता खान को कोलकाता के अलीपुर से गिरफ्तार किया गया. सह आरोपी और श्वेता का बेटा आर्यन पहले ही पकड़ा जा चुका है. इस रैकेट का शिकार बनी एक युवती की हालत गंभीर है.
Howrah Sex and Pornographic Film Racket: पश्चिम बंगाल पुलिस ने हावड़ा सेक्स और पोर्नोग्राफिक फिल्म रैकेट के मुख्य आरोपियों में से एक श्वेता खान को गिरफ्तार कर लिया है. उसे कोलकाता के अलीपुर इलाके से हावड़ा सिटी पुलिस ने पकड़ा है. इससे पहले बुधवार को श्वेता के बेटे और इस मामले के सह-आरोपी आर्यन खान को दक्षिण कोलकाता के गोल्फ ग्रीन इलाके से गिरफ्तार किया गया था.
पुलिस ने बताया कि आर्यन और उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया था. वो पांच दिन से फरार चल रहे थे. पुलिस आयुक्त प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि आर्यन से पूछताछ जारी है, और जल्द ही जांच से जुड़ी डिटेल्स साझा की जाएंगी.
हावड़ा पुलिस ने इससे पहले श्वेता की मां को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. साथ ही, श्वेता की सबसे छोटी बेटी जो महज तीन साल की है, उसे भी एक अज्ञात कोलकाता निवासी के घर से रेस्क्यू किया गया है.
दरअसल, यह मामला तब सुर्खियों में आया जब उत्तर 24 परगना के पानीहाटी की 22 वर्षीय युवती किसी तरह से मां-बेटे के चंगुल से भागने में सफल हो गई थी. वो छह महीने से इस रैकेट का शिकार थी. उसने पुलिस को बताया कि उसे एक फर्जी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में नौकरी का झांसा देकर आर्यन ने बुलाया था और बाद में उसे हावड़ा के डोमजूर इलाके के एक फ्लैट में कैद कर लिया गया.
वहां उसे जबरदस्ती पोर्न शूट्स में काम करने और बार डांसर बनने के लिए मजबूर किया गया. पुलिस की जांच में सामने आया कि यह कथित इवेंट कंपनी सिर्फ एक दिखावा थी, जिसे मां-बेटे की जोड़ी अपने सेक्स और पोर्न रैकेट के लिए इस्तेमाल कर रहे थे.
पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है और वह फिलहाल सागर दत्ता अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती है. उसे सिर, अंगों और आंतरिक हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











