
'हार्वर्ड और कैम्ब्रिज से पढ़े हैं राहुल, आप उसे पप्पू बताते हैं', केंद्र पर तीखा हमला कर बोलीं प्रियंका गांधी
AajTak
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने दिल्ली में कांग्रेस के संकल्प सत्याग्रह को संबोधित करते हुए सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि संसद में मेरे शहीद पिता का अपमान होता है लेकिन उन पर कोई एक्शन नहीं होता है.
राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमला कर रही है. आज इस फैसले के विरोध में कांग्रेस ने दिल्ली के राजघाट में 'संकल्प सत्याग्रह' किया, जिसमें पार्टी के तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए. इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा, 'कायर है इस देश का प्रधानमंत्री, लानत है उस पर, लगा दो केस मुझ पर.. लेकिन हकीकत ये है कि इस देश का प्रधानमंत्री कायर है.'
'राहुल को पप्पू बताते हैं'
राहुल गांधी का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा,'ये आदमी आपकी आवाज उठा रहा है, वो कह रहा है कि गरीबों, नौजवानों और महिलाओं को उनका हक दो. जो आपका हक है वो आपके हक में जाना चाहिए. ये राहुल गांधी की बात नहीं है बल्कि पूरे देश की बात है. राहुल गांधी, जो विश्व के दो सबसे बड़े शिक्षण संस्थान हैं, वहां से पढ़कर आए हैं. हॉर्वर्ड और कैम्ब्रिज से उनकी डिग्री है. क्रैम्बिज से उनको इकोनॉमिक्स में मास्टर्स डिग्री, एम. फिल की डिग्री मिली है और आप उसको पप्पू बनाते हैं... डिग्री आपने देखी नहीं, सच्चाई को आपने देखा नहीं और उनको पप्पू बना दिया. फिर पता चला कि ये पप्पू तो यात्रा में निकला और फिर पता चला कि ये तो पप्पू है ही नहीं, बल्कि इसके साथ तो लाखों लोग चल रहे हैं. ये ईमानदार भी है. ये सब बातों को समझता है, ये जनता के बीच जा रहा है. जनता इसके साथ चल रही है. घबरा गए.. राहुल गांधी ने संसद में वो सवाल उठाए जिनका इनके पास जवाब नहीं है.'
'अब सब कुछ बदलने वाला है'
प्रियंका गांधी ने कहा, 'अहंकारी, तानाशाह जब जवाब नहीं दे पाते तो पूरी सत्ता को लेकर जनता को दबाने की कोशिश करते हैं. आपने कभी सोचा है ये पूरी सरकार एक आदमी को बचाने की इतनी कोशिश क्यों कर रही है? इस अडानी में है क्या कि आप इसे देश की सारी संपत्ति दे रहे हैं? ये अडानी है कौन कि इनका नाम सुनते ही आप बौखला जाते हैं? इस देश की परंपरा है, हिंदू धर्म की परंपरा है कि अहंकारी राजा को जनता को जवाब देती है और उसे देश पहचानता है. मेरे परिवार ने मुझे सिखाया है कि ये देश दिल से बोलता है, सच्चाई को पहचानता है. आज वो दिन है जब से सारा कुछ बदलने लगेगा.'
मेरे पिता का हुआ अपमान इससे पहले प्रियंका गांधी ने कहा, 'मेरे शहीद पिता का अपमान संसद में किया जाता है. शहीद के बेटे का अपमान किया जाता है उन्हें मीर जाफर कहा जाता है. मेरी मां का अपमान किया जाता है. आपके मंत्री कहते हैं कि इनके पिता कौन हैं? आपके प्रधानमंत्री गांधी परिवार के लिए कहते हैं कि ये नेहरू उपनाम का इस्तेमाल क्यों नहीं करते? आप परिवारवादी कहते हैं तो भगवान राम कौन थे? क्या वो परिवारवादी थे? क्या पांडव परिवारवादी थे? और हमें क्या शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवार के सदस्य इस देश के लिए शहीद हुए?'

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




